करेंट अफेयर्स क्विज – मई 2022

#1. विस्तृत जैव विविधता रजिस्टर तैयार करने वाला देश का पहला मेट्रो शहर कौन सा है -

कोलकाता देश का पहला मेट्रो शहर है जिसने विस्तृत जैव विविधता रजिस्टर तैयार किया है।

#2. किस राज्य में पाई गई प्राचीन बंदर की एक नई प्रजाति का नाम सेला मकाक रखा गया है -

अरुणाचल प्रदेश में पाई गई प्राचीन बंदर की एक नई प्रजाति का नाम सेला मकाक रखा गया है, यह नाम ‘सेला दर्रा’ के नाम पर रखा गया है, जो समुद्र तल से 13,700 फीट की ऊंँचाई पर एक रणनीतिक पहाड़ी दर्रा है। इसकी पहचान ज़ूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) और कलकत्ता विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा की गई थी।

#3. आईपीएल-2022 का खिताब निम्न में से किस टीम ने जीता -

गुजरात टाइटंस ने IPL 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात ने पहले सीजन में ही खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली छठी टीम है।

#4. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस राज्य में तंबाकू की खपत को नियंत्रित करने के प्रयासों को देखते हुए राज्य को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार-2022' के लिए चुना है -

झारखंड में तंबाकू की खपत को नियंत्रित करने के प्रयासों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने राज्य को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार-2022’ के लिए चुना है। वर्ष वैश्विक वयस्क तम्बाकू सर्वेक्षण (जीएटीएस)-1 रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में एनटीसीपी वर्ष 2012 में लागू किया गया, तब राज्य में तम्बाकू सेवन की दर 51.1 प्रतिशत थी जिनमें 48 प्रतिशत लोग गैर धूम्रपान तरीकों से इसका सेवन करते थे। जीएटीएस-2 रिपोर्ट वर्ष 2018 में प्रकाशित की गई जिसके मुताबिक झारखंड में तम्बाकू का सेवन करने वालों की संख्या घटकर 38.9 प्रतिशत पर आ गई जिनमें से 35.4 प्रतिशत लोग गैर धूम्रपान तरीकों से इनका सेवन करते थे।

#5. हिंदी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -

हिंदी पत्रकारिता दिवस (Hindi Journalism Day) प्रत्येक साल 30 मई को मनाया जाता है। दरअसल इसे मनाने की मुख्य कारण यह है कि इसी दिन साल 1826 में हिंदी भाषा का पहला अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशित होना शुरू हुआ था। बता दें इसका प्रकाशन तत्कालीन कलकत्ता शहर से किया जाता था तथा इसे पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने शुरू किया था।

#6. विश्व स्वास्थ्य सभा 2022 का कौन सा संस्करण जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित किया गया है.

पचहत्तरवीं विश्व स्वास्थ्य सभा स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित की गई है।

#7. विश्व भूख दिवस 2022 का विषय क्या है जिसे 28 मई 2022 को दुनिया भर में मनाया गया -

विश्व भूख दिवस 2022 28 मई 2022 को #YouthEndingHunger के व्यापक विषय के साथ दुनिया भर में मनाया गया। 2022 विश्व भूख दिवस का 12वां संस्करण है।

#8. मई 2022 में हिंद महासागर क्षेत्र में ‘चक्रवात करीम और चक्रवात असानी’ नामक जुड़वां चक्रवातों की उत्पत्ति हुई। ‘चक्रवात असानी’ किस देश द्वारा दिया गया था -

चक्रवात करीम और चक्रवात असानी नाम के जुड़वां चक्रवात क्रमशः हिंद महासागर क्षेत्र, दक्षिणी और उत्तरी गोलार्ध में उत्पन्न हुए। चक्रवात एक ही देशांतर में उत्पन्न हुए और अलग हो गए और दोनों चक्रवातों के बीच की दूरी 2,800 किमी से अधिक थी। करीम नाम सेशेल्स (दक्षिण अफ्रीका) ने दिया था और असानी नाम श्रीलंका द्वारा सुझाया गया था।

#9. किस देश ने हाल ही में (मई 2022 में) बंगाल की उत्तरी खाड़ी में पोर्ट मोंगला में भारत के साथ द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोंगोसागर 2022’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया -

भारतीय नौसेना (IN) -बांग्लादेश नौसेना (BN) के द्विपक्षीय अभ्यास ‘बोंगोसागर 2022’ का तीसरा संस्करण पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश में शुरू हुआ। इसमें बंगाल की उत्तरी खाड़ी में एक बंदरगाह चरण और एक समुद्री चरण शामिल है।

#10. किस लेखिका के अनुवादित हिंदी उपन्यास 'टॉम्ब ऑफ सैंड' को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला है -

लेखिका गीतांजलि श्री के अनुवादित हिंदी उपन्यास ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला है। यह किताब बुकर जीतने वाली किसी भी भारतीय भाषा की पहली किताब बन गई है। मूल रूप से हिंदी उपन्यास ‘रेत समाधि’ का अंग्रेज़ी में अनुवाद डेज़ी रॉकवेल ने किया है। गीतांजलि श्री उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से संबंध रखती हैं। वे तीन उपन्यास एवं कई कथा संग्रह की लेखिका हैं। बता दें उनकी कृतियों का अंग्रेजी, जर्मन, सर्बियन, फ्रेंच और कोरियन भाषाओं में अनुवाद हुआ है। गीतांजलि ने उर्दू की कई साहित्यिक कृतियों का भी अनुवाद किया है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Our Telegram