#1. किस भारतीय शहर को हाल ही में (जून 2024 में) ‘विश्व शिल्प शहर’ के रूप में नामित किया गया –
| हाल ही में श्रीनगर विश्व शिल्प परिषद (World Craft Council- WCC) द्वारा ‘विश्व शिल्प शहर (World Craft City- WCC)’ के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाला चौथा भारतीय शहर बन गया है। जयपुर, मलप्पुरम और मैसूर अन्य तीन भारतीय शहर हैं जिन्हें पहले विश्व शिल्प शहरों के रूप में मान्यता दी जा चुकी है। |
#2. हाल ही में (जून 2024 में) नाटो के अगले महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है –
उत्तर अटलांटिक परिषद ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन – नैटो के अगले महासचिव के रूप में निवर्तमान डच प्रधानमंत्री मार्क रूटे को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। नैटो ने एक वक्तव्य में कहा कि मार्क रूटे नैटो के महासचिव के रूप में पहली अक्टूबर से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
#3. कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 100वां पूर्ण सदस्य बन गया –
| पैरागुआ, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली में डिपॉजिटरी के प्रमुख, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ पैरागुआ के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे की बैठक के दौरान अनुसमर्थन दस्तावेज सौंपा गया। |
#4. हाल ही में (जून 2024 में) लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे फिर से चुना गया –
कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सासंद भारतीय जनता पार्टी के ओम बिरला फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया। कांग्रेस ने इस पद के लिए के.सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की। |
#5. ‘अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024’ में भारत ने कितने पदक जीते –
| भारत ने जॉर्डन के अम्मान में खेली जा रही अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान का शानदार समापन किया। भारत के युवा दल ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते। भारत के लिए चारों स्वर्ण पदक महिला पहलवानों ने जीते हैं। 46 किलोग्राम वर्ग में दीपांशी, 53 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान, 61 किलोग्राम वर्ग में रजनीता और 69 किलोग्राम वर्ग में मानसी लाठेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। |
#6. हाल ही में (जून 2024 में) “वन वीक वन थीम” (OWOT) अभियान किसने शुरू किया –
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करते हुए “वन वीक वन थीम” (ओडब्ल्यूओटी) यानी ‘एक सप्ताह, एक विषय’ अभियान शुरू किया है।
#7. हाल ही में (जून 2024 में) किस प्रशासनिक इकाई ने “उल्लास” कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता हासिल की –
| लद्दाख के उपराज्यपाल डॉ. बी.डी. मिश्रा ने 24 जून 2024 को ‘उल्लास’ – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 97 प्रतिशत से अधिक साक्षरता प्राप्त करने के मद्देनजर लद्दाख को पूर्ण कार्याशील साक्षरता प्राप्त करने वाली प्रशासनिक इकाई घोषित किया है। यह उत्कृष्ट उपलब्धि लद्दाख की आधारभूत साक्षरता और संख्या-ज्ञान तथा सभी के लिए महत्वपूर्ण जीवन कौशल के माध्यम से अपने नागरिकों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को प्रकट करती है। |
#8. भारत में नए आपराधिक कानून कब लागू होंगे –
देशभर में 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं। इनके लागू होने के बाद इंडियन पीनल कोड यानि आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड यानि सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होंगे। नए आपराधिक कानूनों के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों को त्वरित न्याय मिले।
#9. चंद्रमा के अंधेरे हिस्से से मिट्टी लाने वाला पहला देश चीन बन गया है। चीन के लिए कौन सा मिशन सफलतापूर्वक चंद्र मिट्टी को धरती पर लाया –
| 25 जून को चीन का मून मिशन चांद की सतह से मिट्टी लेकर धरती पर पहुंच गया। इसी के साथ वह पहला देश बन गया है, जो चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने में सफल रहा है। चीनी नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन का चैंग’ई-6 लैंडर 53 दिन बाद कैप्सूल में सैंपल लेकर धरती पर लौटा है। इंसानों को भेजने के अलावा चीन 2030 तक चांद के साउथ पोल पर एक रिसर्च बेस बनाना चाहता है। |
#10. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष __________________ को दुनिया भर में मनाया जाता है ताकि योग के अभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके, जो एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है।
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2024 दुनिया भर में 21 जून को मनाया गया ताकि योग के अभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके, जो कि भारत से उत्पन्न 5,000 साल पुरानी प्राचीन प्रथा है।



