बिहार करेंट अफेयर्स क्विज – मई 2025

बिहार करेंट अफेयर्स क्विज – मई 2025
 

#1. बिहार ने पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के किस संस्करण की मेजबानी की थी?

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का सातवाँ संस्करण पहली बार बिहार में आयोजित किया गया। यह आयोजन 4 मई से 15 मई, 2025 तक हुआ और इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे बिहार ने राष्ट्रीय खेल आयोजन में एक नई पहचान बनाई।

#2. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में ‘ओवरऑल चैम्पियन’ का खिताब किस राज्य ने जीता?

महाराष्ट्र ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीता। यह महाराष्ट्र का लगातार दूसरा और कुल मिलाकर पाँचवाँ खिताब है, जिससे उसकी खेल में श्रेष्ठता सिद्ध होती है।

#3. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की पदक तालिका में बिहार ने कौन-सा स्थान प्राप्त किया?

बिहार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 36 पदक जीते और पदक तालिका में 15वाँ स्थान प्राप्त किया।

#4. खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत 2018 में किस नाम से हुई थी?

खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में “खेलो इंडिया स्कूल गेम्स” नाम से की गई थी। इसे नई दिल्ली में शुरू किया गया और 2019 से इसका नाम बदलकर “खेलो इंडिया यूथ गेम्स” रखा गया।

#5. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का थीम सॉन्ग क्या था?

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का थीम सॉन्ग “खेल के रंग, बिहार के संग!” था। इस थीम ने बिहार की सांस्कृतिक विविधता और खेल भावना को अभिव्यक्त किया।

#6. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के कुल कितने जिलों में आयोजित किए गए थे?

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के पाँच जिलों — पटना, राजगीर, बेगूसराय, गया और भागलपुर — में आयोजित किए गए। यह आयोजन पहली बार इतने व्यापक रूप में राज्य में हुआ।

#7. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में बिहार ने किन खेलों में दो-दो स्वर्ण पदक जीते?

बिहार ने रग्बी, एथलेटिक्स और थांग-ता में दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेपक टाकरा में एक स्वर्ण पदक मिला था।

#8. बिहार सरकार ने किन जातियों के लिए ‘उच्च जाति आयोग’ का गठन किया है?

बिहार सरकार ने स्वर्ण जातियों के कल्याण हेतु “उच्च जाति आयोग” का गठन किया है। इसका उद्देश्य इन वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।

#9. ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का शुभारंभ बिहार के किस जिले में किया गया?

यह अभियान समस्तीपुर जिले के पूसा में लॉन्च हुआ, जो कृषि अनुसंधान का प्रमुख केंद्र है। यह अभियान रबी और खरीफ से पहले किसानों को तकनीकी जानकारी देने के लिए दो बार होता है।

#10. आईपीएल क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज कौन बन गए हैं, और उनकी उम्र क्या थी?

समस्तीपुर (बिहार) के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 100 रन की पारी खेली।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *