बिहार करेंट अफेयर्स क्विज – जून 2025

Bihar Current Affairs - June 2025
 

#1. बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का गठन किस अधिनियम के तहत किया गया था?

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का गठन बिहार धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 (Bihar Hindu Religious Trusts Act, 1950) के तहत किया गया था। यह अधिनियम बिहार राज्य में हिंदू सार्वजनिक धार्मिक न्यासों और संस्थानों के प्रशासन तथा प्रबंधन को विनियमित करने के लिए बनाया गया था। हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रणवीर नंदन को इस पर्षद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

#2. पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत का पहला बड़ा शूटिंग रेंज बिहार के किस जिले में बनाया जाएगा?

राज्य सरकार ने नालंदा जिले के कल्याण बिगहा में 25 मीटर और 50 मीटर के शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पर लगभग ₹24 करोड़ 21 लाख 97 हजार रुपये खर्च होंगे। यह पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत का पहला बड़ा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शूटिंग रेंज होगा, जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना है।

#3. ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत बिहार के किस जिले के दस गांवों का चयन किया गया है?

  • ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत लखीसराय जिले के दस गांवों का चयन किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें इन योजनाओं से जोड़ना है, ताकि उनके समग्र विकास और कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके।

#4. सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय को किस संस्था द्वारा ‘ए-ग्रेड’ मान्यता प्राप्त हुई है?

  • सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा ‘ए-ग्रेड’ प्राप्त हुआ है। NAAC भारत में उच्च शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए ज़िम्मेदार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के तहत एक स्वायत्त निकाय है, जिसकी स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी। यह पाठ्यक्रम, संकाय, बुनियादी ढाँचे, अनुसंधान और वित्तीय कल्याण जैसे मापदंडों के आधार पर ग्रेड प्रदान करता है।
Finish

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *