बिहार करेंट अफेयर्स क्विज – जुलाई 2025

Bihar Current Affairs july 2025
 

#1. बिहार सरकार द्वारा गठित बोधगया मंदिर सलाहकार परिषद में कौन-कौन शामिल हैं?

बोधगया मंदिर सलाहकार परिषद में 25 सदस्य हैं। इनमें 10 बौद्ध देशों (श्रीलंका, भूटान, थाईलैंड, म्यांमार, जापान, कंबोडिया, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और लाओस) के राजदूत, दलाई लामा के प्रतिनिधि, गया के सांसद और बोधगया के विधायक शामिल हैं। यह परिषद बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के सलाहकार के रूप में कार्य करती है।

#2. हाल ही में बिहार कैबिनेट द्वारा अनुमोदित बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस आयोग का गठन विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के आर्थिक और सामाजिक विकास पर सरकार को सलाह देने के लिए किया गया है। आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच अन्य सदस्य होंगे।

#3. राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर शामिल होने वाली क्षेत्रीय भाषा कौन सी है?

मैथिली भाषा को राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर शामिल किया गया है, जो मैथिली भाषियों के लिए गर्व की बात है। इसे मैथिली भाषा के सम्मान और संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना गया है।

#4. भगवान गौतम बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों को हाल ही में 127 साल बाद भारत वापस लाया गया है। ये अवशेष किस स्थान पर खुदाई के दौरान प्राप्त हुए थे?

पिपरहवा अवशेष वर्ष 1898 में विलियम क्लैक्सटन पेप्पे द्वारा उत्तर प्रदेश के पिपरहवा स्तूप में खुदाई के दौरान प्राप्त हुए थे। यह स्थान भगवान बुद्ध का जन्मस्थान प्राचीन कपिलवस्तु माना जाता है। ये अवशेष नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रदर्शित किए जाएंगे।

#5. बिहार सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने राज्य में कितने नए हवाई अड्डों के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

बिहार में छह नए हवाई अड्डों का निर्माण किया जाएगा। ये हवाई अड्डे मधुबनी, सुपौल के वीरपुर, मुंगेर, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में बनाए जाएंगे।

#6. वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिहार की विकास दर 14.47% रही। इस विकास दर में सर्वाधिक योगदान किस क्षेत्र का रहा?

वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिहार की विकास दर 14.47% रही, जो राष्ट्रीय औसत से 4.5% अधिक है। इस विकास में सर्वाधिक 57% की भागीदारी सेवा क्षेत्र की रही है।

#7. खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा शुरू की गई ‘अन्न पर्यवेक्षण कवच’ प्रणाली का उद्देश्य क्या है?

इस प्रणाली के तहत खाद्यान्न ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले हर वाहन को जीपीएस और लोड शेड तकनीक से लैस किया गया है, ताकि खाद्यान्नों की ढुलाई में पारदर्शिता और दक्षता लाई जा सके।

#8. हाल ही में बिहार के किस जिले के सीतापुर मेले को ‘राज्य मेले’ का दर्जा देने की घोषणा की गई है?

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के अंतर्गत आने वाले सीतापुर मेले को उसके पौराणिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए ‘राज्य मेले’ का दर्जा देने की घोषणा की है।

#9. बिहार के कृषि और बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एपीडा (APEDA) का क्षेत्रीय कार्यालय कहाँ खोला जाएगा?

केंद्र सरकार ने बिहार के कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए पटना के मीठापुर कृषि भवन परिसर में कृषि और प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मंजूरी दी है।

#10. वैशाली में हाल ही में उद्घाटन किए गए बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप में किस चीनी यात्री द्वारा उल्लेखित भगवान बुद्ध का पवित्र अवशेष कलश स्थापित किया गया है?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का उद्घाटन किया। इस स्तूप में भगवान बुद्ध का वह पवित्र अवशेष कलश स्थापित किया गया है, जिसका उल्लेख चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपनी पुस्तक में किया था।

#11. बिहार विधानसभा में पारित बिहार दुकान और प्रतिष्ठान विधेयक, 2025 के अनुसार, 10 या उससे अधिक श्रमिकों वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों के लिए एक सप्ताह में अधिकतम कार्य समय क्या तय किया गया है?

इस विधेयक के अनुसार, 10 या उससे अधिक श्रमिकों वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराना अनिवार्य है और श्रमिकों के लिए एक सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे का कार्य समय तय किया गया है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *