#1. बिहार के मखाना उत्पादक किसानों के हितों की रक्षा के लिए किस संस्था का गठन किया जाएगा?
सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने ‘मखाना सहकारिता फेडरेशन’ के गठन की घोषणा की है। इसकी प्रक्रिया दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, कटिहार और पूर्णिया जिलों में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना है।
#2. बिहार राज्य कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति, 2025 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस नीति के तहत, निजी कंपनियां अब अपने सामाजिक सरोकार दायित्व के अंतर्गत जन कल्याणकारी योजनाओं में राशि खर्च कर सकेंगी, जिससे राज्य में सामाजिक विकास को गति मिलेगी।
#3. बिहार सरकार ने अयोध्या की तर्ज पर माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के किस स्थान के विकास के लिए लगभग ₹883 करोड़ की मंजूरी दी है?
राज्य सरकार ने अयोध्या की तर्ज पर माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम के विकास के लिए ₹883 करोड़ की मंजूरी दी है। इसके तहत पुराने मंदिर के उन्नयन के लिए ₹147 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
#4. बिहार के किस जिले में 500 मेगावाट की क्षमता वाला पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है?
राज्य की बिजली कंपनी ने बांका जिले में 500 मेगावाट की क्षमता वाला परमाणु बिजली घर बनाने के संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है।
#5. सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात बिहार के भोजपुर जिले की सपना कुमारी ने अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस गेम्स में किस खेल में तीन पदक जीते हैं?
सपना कुमारी ने अमेरिका के अलबामा में आयोजित विश्व पुलिस गेम्स में तीरंदाजी प्रतियोगिता की अलग-अलग श्रेणियों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है।
#6. उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के फाइनल में बिहार की टीम ने किस टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता?
फाइनल मुकाबले में बिहार की बालिका टीम ने ओडिशा को चौदह-पांच से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।



