बिहार करेंट अफेयर्स क्विज – अगस्त 2024

 

#1. किस राज्य ने महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना शुरू की –

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने सुभद्रा योजना का अनावरण किया है, जो भाजपा सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत अगले पांच वर्षों में 21 से 60 वर्ष की आयु की एक करोड़ महिलाओं को 50,000 रुपये दिए जाने का वादा किया गया है, जिसका कुल बजट 55,825 करोड़ रुपये है। यह धनराशि 10,000 रुपये की वार्षिक किस्तों में वितरित की जाएगी, जिसे राखी पूर्णिमा और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 5,000 रुपये की दो किस्तों में विभाजित किया जाएगा।

#2. हाल ही में (अगस्त 2024 में), किस संगठन ने अमेज़न के पुनर्वनीकरण के लिए विश्व का पहला कार्बन निष्कासन बॉन्ड जारी किया –

World Bank ने अमेज़न के पुनर्वनीकरण का समर्थन करने के लिए विश्व का पहला कार्बन निष्कासन बॉन्ड जारी किया है। यह बॉन्ड 225 मिलियन डॉलर का है और इसकी अवधि नौ वर्ष है। निवेशकों का रिटर्न वनों की कटाई को रोकने से होने वाली उत्सर्जन कटौती से नहीं, बल्कि नए पेड़ों द्वारा हटाए गए कार्बन की मात्रा से जुड़ा है। इस बॉन्ड का उद्देश्य पुनर्वनीकरण प्रयासों को वित्तीय प्रोत्साहन देकर अमेज़न की रक्षा करना है।

#3. हाल ही में (अगस्त 2024 में), किस मंत्रालय ने World Audio Visual & Entertainment Summit (WAVES) का आयोजन किया, जो हाल ही में खबरों में था –

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नई दिल्ली में World Audio Visual & Entertainment Summit (WAVES) के लिए ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज-सीजन 1’ के तहत 25 चुनौतियां शुरू कीं। WAVES मीडिया और मनोरंजन (M&E) उद्योग में सहयोग, नवाचार और चर्चाओं के लिए एक मंच है। इसके लक्ष्यों में भारत की क्रिएटर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना, भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य बनाना और उद्योग के नए रुझानों के अनुकूल होना शामिल है। यह पहल M&E उद्योग में भारत की वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने का लक्ष्य रखती है। यह अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है और एक कुशल कार्यबल विकसित करने का लक्ष्य रखती है।

#4. पहले ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ का विषय क्या है –

भारत ने 23 अगस्त, 2024 को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। यह दिन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफल उतरने का प्रतीक है। भारत इस अज्ञात क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश है और कुल मिलाकर चंद्र अवतरण हासिल करने वाला चौथा देश है। समारोह का विषय “चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा” है।

#5. किस भारतीय मंत्रालय ने डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा देने के लिए दीन दयाल स्पर्श योजना की घोषणा की –

केंद्रीय संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग ने देश के छात्रों के बीच टिकटों में अनुसंधान और छात्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए दीन दयाल स्पर्श योजना शुरू की है। उत्तर गुजरात क्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य छोटी उम्र से ही बच्चों में डाक टिकट संग्रह का शौक पैदा करना है। कृष्ण कुमार यादव 21 से 23 अगस्त 2024 तक अहमदाबाद में आयोजित ‘द आइडियल एंड ग्रेट स्टैम्प्स’ पेंटिंग प्रदर्शनी के समापन समारोह में बोल रहे थे। फिलेटली का तात्पर्य डाक टिकटों के संग्रह और अध्ययन से है।

#6. अगस्त 2024 में भारत सरकार ने किस विभाग की योजना ‘विज्ञान धारा’ को मंजूरी दी –

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने तीन प्रमुख योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दे दी, जिन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की एकीकृत केन्द्रीय क्षेत्र योजना ‘विज्ञान धारा’ में विलय कर दिया गया है। ‘विज्ञान धारा’ योजना का प्राथमिक उद्देश्य देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से संबंधित इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी संबंधी क्षमता निर्माण के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देना है।

#7. अगस्त 2024 में जैव-विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने किस नीति को मंजूरी दी –

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के ‘उच्च प्रदर्शन वाले जैव विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए बायोई3 (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी) नीति’ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बायोई3 नीति की मुख्य विशेषताओं में शामिल हैं – विषयगत क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास तथा उद्यमिता को नवाचार-संचालित समर्थन।

#8. भारत सरकार ने किस अवसर पर ई-पत्रिका ‘सपनों की उड़ान’ जारी की –

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर एक ई-पत्रिका, सपनों की उड़ान जारी की। ई-पत्रिका में देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा योगदान की गई कविता, निबंध, कहानियां, उपाख्यान और पहेलियों का मिश्रण है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एनसीईआरटी के सहयोग से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए यह ई-पत्रिका जारी की।

#9. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) दूध उत्पादों पर किस लेबलिंग पर प्रतिबंध लगाया है –

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने गुरुवार, 22 अगस्त को दूध और मिल्क प्रोडक्ट की पैकेजिंग से ‘A1’ और ‘A2’ प्रकार के दावों को हटाने का निर्देश दिया। साथ ही ऐसी लेबलिंग को भ्रामक बताया। यह निर्देश ई-कॉमर्स कंपनियों समेत सभी फूड बिजनेस करने वाली कंपनियों के लिए है। कंपनियों को पहले से छपे लेबल को खत्म करने के लिए छह महीने का समय दिया गया है। इसके बाद कोई और अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

#10. हाल ही में (अगस्त 2024 में) खबरों में रहा ‘डम्बूर बांध’ किस राज्य में स्थित है –

विदेश मंत्रालय ने इस बात से इनकार किया कि पूर्वी बांग्लादेश में आई बाढ़ गोमती नदी पर त्रिपुरा के डम्बूर बांध के खुलने के कारण थी। गोमती नदी एक सीमा पार नदी है जो त्रिपुरा, भारत की एक पर्वत श्रृंखला से शुरू होती है। यह नदी बांग्लादेश से होकर बहती है और दाउदकंडी के पास मेघना नदी प्रणाली में मिल जाती है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *