#1. राज्यस्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किस स्थान पर किया गया ?
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में 11 सितंबर 2024 से राज्यस्तरीय बालिका कबड्डी अन्डर नाईनटीन प्रतियोगिता की शुरूआत हुई।
#2. बिहार में पहली बार आयोजित हुई पंचायती राज प्रतिनिधियों की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
पटना में 10 सितंबर 2024 से पंचायती राज प्रतिनिधियों की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की शुरूआत हुई। जिसमे छह सौ से अधिक सरपंच, मुखिया, ग्राम प्रधान और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे कार्यशाला की थीम है- सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और सुरक्षित पंचायत । कार्यशाला का उद्घाटन केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने किया। श्री सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुये कहा कि देश को दो हजार सैंतालीस तक विकसित बनाने में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है ।
#3. मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कितनी मीटर लम्बाई वाले पुलों का निर्माण किया जाएगा?
| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना को को स्वीकृति दी गयी। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एक सौ मीटर लम्बाई वाली पुलों का निर्माण अब ग्रामीण कार्य विभाग करेगा। इसके अलावा कैबिनेट ने छह हजार दो सौ इक्कीस नव स्थापित और उत्क्रमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियत वेतन पर एक-एक विद्यालय सहायक रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
|
#4. चालू वित्तीय वर्ष में बिहार की राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं के लिए केन्द्र सरकार द्वारा मंजूर की गई कुल राशि कितनी है?
केन्द्र सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में बिहार की राष्ट्रीय उच्च पथ परियोजनाओं के लिए छब्बीस हजार सात सौ दस करोड़ रूपये मंजूर किए हैं। यह अब तक की सबसे अधिक राशि है। एक रिपोर्ट- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वार्षिक योजना में श्रेणी ए तहत दस हजार सात सौ बीस करोड़ रूपये जबकि श्रेणी दो के तहत नौ हजार तीन सौ पन्द्रह करोड़ रूपये स्वीकृत किया है। इसके अलावा मंत्रालय की बिहार इकाई को छह हजार छह सौ पचहत्तर करोड़ रूपये आवंटित किया गया है।
#5. बिहार सरकार ने पशुओं के घर पर इलाज के लिए कौन सी सुविधाएं शुरू की हैं?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच सौ चौंतीस मोबाईल पशु चिकित्सा वैन को विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया। साथ ही उन्होंने मोबाइल एप और कॉल सेंटर का लोकार्पण किया। पशुपालक एप या कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर एक नौ छह दो पर पशुपालक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक निशुल्क पशु चिकित्सक से संपर्क कर सकते है। मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई की टीम घर पर जाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। साथ ही दवाइयां भी निशुल्क दी जायेगी। राज्य की पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने बताया कि कॉल सेंटर में टेली मेडिसिन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
#6. अगले पाँच वर्षों में बिहार के किसी भी जिले से पटना पहुँचने के लिए किस प्रकार का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है?
| इस योजना के तहत, राज्य के किसी भी कोने से पटना पहुँचने में अधिकतम चार घंटे लगेंगे। इसके लिए चार प्रमुख एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है: 1.गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे 2. रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे 3. पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 4. आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे
|
#7. बिहार रियल ईस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी के अध्यक्ष विवेक सिंह के अनुसार, देश में पहली बार किस चीज़ की ग्रेडिंग की जा रही है?
विवेक सिंह, बिहार रियल ईस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी के अध्यक्ष ने घोषणा की है कि देश में पहली बार बिल्डरों और उनके प्रोजेक्ट की ग्रेडिंग की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य फ्लैट खरीदने वालों को अधिक सुविधा और पारदर्शिता प्रदान करना है, जिससे वे अधिक आसानी से सही प्रोजेक्ट और बिल्डर चुन सकें।
#8. राज्य सरकार द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल के लिए जारी किए गए नए दिशा निर्देशों के अनुसार, ड्रोन उड़ाने के लिए क्या अनिवार्य होगा?
राज्य सरकार ने ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा निर्देशों के अनुसार, ड्रोन उड़ाने के लिए निबंधन और लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, रेड, येलो और ग्रीन जोन में ड्रोन उड़ाने के लिए अलग-अलग नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर ड्रोन को मार गिराने और संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
#9. भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी नैयर हसनैन खान को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर किस पद के लिए नियुक्त किया गया है?
भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी नैयर हसनैन खान को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है। उन्हें सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) का इन्सपेक्टर जनरल (आईजी) नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नैयर हसनैन खान वर्तमान में आर्थिक अपराध इकाई और स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
#10. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में किस संस्थान का उद्घाटन किया?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान सह नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया। यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा नेत्र अस्पताल है, जिसमें ट्रॉमा और इमरजेंसी नेत्र सेवाएं भी उपलब्ध हैं।



