करेंट अफेयर्स क्विज – जून 2025

current affairs june 2025
 

#1. ‘साइबर सुरक्षा’ अभ्यास किस एजेंसी द्वारा आयोजित किया गया है –

हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के तत्वावधान में डिफेंस साइबर एजेंसी द्वारा आयोजित एक व्यापक साइबर सुरक्षा अभ्यास ‘साइबर सुरक्षा’ 16 जून, 2025 को शुरू हुआ। यह बहु-चरणीय अभ्यास राष्ट्रीय स्तर पर साइबर लचीलापन बढ़ाने की दिशा में एक कदम है जो 27 जून, 2025 को समाप्त होगा एवं इसमें लक्षित प्रशिक्षण सत्र, मूल्यांकन और नेतृत्व की सक्रियता बढ़ाने का अभ्यास शामिल है।

#2. यशस्वी सोलंकी को किस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया गया है –

फ्लाइट लेफ्टिनेंट यशस्वी सोलंकी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पहली महिला एडीसी नियुक्त हुई हैं। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि अब तक यह पद पुरुष अधिकारियों के पास ही रहा करता था। यशस्वी सोलंकी हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली हैं। वह भारतीय नौसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं। एडीसी का मतलब है Aide-de-Camp। राष्ट्रपति जो कि आर्म्ड फोर्सेज के सुप्रीम कमांडर होते हैं, उनको पांच एडीसी दिए जाते हैं। इनमें से तीन थल सेना, एक वायुसेना और एक नौसेना से होता है। राष्ट्रपति खुद ही अफसरों का चयन करते हैं। एडीसी राष्ट्रपति के सबसे करीबी सैन्य सहायक होता हैं।

#3. ई-नगरपालिका 2.0 लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना –

जून 2025 में, मध्य प्रदेश सरकार (एमपी) के शहरी विकास और आवास विभाग ने एक एकल वेब-आधारित ‘ई-नगरपालिका 2.0’ योजना शुरू की है, जिससे मध्य प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को एक ही मंच के अंतर्गत लाया है। इस नई शुरू की गई पहल का उद्देश्य डिजिटल इंडिया विज़न के साथ तालमेल बिठाते हुए पारदर्शिता और कुशल नागरिक सेवाओं को बढ़ाना है।

#4. एयर इंडिया की AI 171 की दुर्घटना की जांच के लिए समिति का नेतृत्व किसने किया –

भारत सरकार ने 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 की दुर्घटना की जांच के लिए केंद्रीय सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बहु अनुशासनात्मक समिति का गठन किया है। यह समिति केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो द्वारा की जा रही जांच से अलग होगी। एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंग्लैंड के लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह पहली बार था कि बोइंग ड्रीमलाइनर 747 दुनिया में कहीं भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

#5. (जून 2025 में) ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ किस देश द्वारा शुरू किया गया –

इजराइल ने 13 जून 2025 की सुबह, ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ नाम से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य ईरान के परमाणु क्षमता को खतम करना है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के जवाबी हमले की आशंका को डेकते हुए देश में आपातकाल की घोषणा भी की है। इजराइल का सबसे बड़ा समर्थक देश, संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा है कि वह इजराइली हमले में शामिल नहीं है।

#6. ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का समापन कहाँ हुआ –

केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के 15वें और आखिरी दिन गुजरात के बारडोली में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस देशव्यापी 15 दिवसीय अभियान की शुरुआत 29 मई को ओडिशा से हुई थी, जिसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री ने विभिन्न राज्यों का दौरा कर किसानों से किसान चौपालों, सम्मेलन और पदयात्रियों के माध्यम से संवाद किया।

#7. ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2025 में भारत का कौन-सा स्थान रहा –

भारत ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) द्वारा जारी 2025 के ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट में 148 देशों में से 131वां स्थान प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष (2024) की तुलना में दो पायदान नीचे है। आर्थिक भागीदारी और शिक्षा के क्षेत्र में मामूली प्रगति के बावजूद भारत का समग्र जेंडर पैरिटी स्कोर 64.1% पर बना हुआ है, जो यह दर्शाता है कि लैंगिक समानता की दिशा में प्रगति धीमी है। शीर्ष 5 देश: आइसलैंड, फिनलैंड, नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम, न्यूज़ीलैंड

#8. विश्व बालश्रम निषेध दिवस 2025 की थीम क्या थी –

विश्व बालश्रम निषेध दिवस हर वर्ष 12 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। बच्चों का शोषण रोकने और बालश्रम को समाप्त करने के लिए इस वर्ष प्रयासों को तेज़ करने का लक्ष्य रखा गया है। 2025 की थीम“प्रगति स्पष्ट है, लेकिन अभी और करना बाकी है: आइए हम अपने प्रयासों को तेज़ करें!”।

#9. भारत और अमेरिका का पहला विशेष वायु सेना अभ्यास कौन-सा था –

भारतीय वायु सेना और संयुक्त राज्य अमरीका की वायु सेना के विशेष बलों के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास “टाइगर क्लॉ” गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय वायु सेना के विशेष बल को गरुड़ के नाम से भी जाना जाता है। टाइगर क्लॉ अभ्यास 26 मई से 10 जून 2025 तक पूरे उत्तर भारत में आयोजित किया गया था।

#10. विश्व बैंक के अनुसार भारत की अनुमानित आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए क्या है –

विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 6.3 प्रतिशत लगाया है, जिसमें कहा गया है कि देश दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ विकास दर बनाए रखेगा। विश्व बैंक की नवीनतम वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन वृद्धि में मंदी के कारण वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की वृद्धि धीमी हो गई। हालांकि, निर्माण और सेवा गतिविधि में वृद्धि स्थिर रही और ग्रामीण क्षेत्रों में लचीली मांग के कारण कृषि उत्पादन गंभीर सूखे की स्थिति से उबर गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2026-27 और वित्त वर्ष 2027-28 में, विकास दर औसतन 6 दशमलव 6 प्रतिशत प्रति वर्ष तक पहुंचने की उम्मीद है।

Finish

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *