#1. ई-हंसा’ किस क्षेत्र से संबंधित एक स्वदेशी परियोजना है –
भारत सरकार आने वाले पायलटों की ट्रेनिंग के लिए स्वदेशी इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बनाने जा रही है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। भारत ने अपने अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक ट्रेनर विमान ‘ई-हंसा (E-Hansa)’ के विकास की शुरुआत कर दी है, जो हरित विमानन (Green Aviation) और स्वदेशी एयरोस्पेस तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह दो-सीटर विमान काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेट्रीज़ (CSIR-NAL) द्वारा विकसित किया जा रहा है और इसकी लागत आयातित विकल्पों की तुलना में लगभग आधी होगी।
#2. WOAH की पहली वैश्विक पशु स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार कितने प्रतिशत बीमारियाँ जूनोटिक थीं –
23 मई, 2025 को, पेरिस (फ्रांस) स्थित विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH), जो पशु स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय प्राधिकरण है, ने अपनी पहली विश्व पशु स्वास्थ्य स्थिति रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि संक्रामक पशु रोग नए क्षेत्रों और प्रजातियों में फैल रहे हैं जो पहले इनसे अप्रभावित थे, उनमें से लगभग आधे यानी 47% में जूनोटिक ट्रांसमिशन (पशु से मनुष्य) या जानवरों के बीच फैलने की संभावना है। यह रिपोर्ट WOAH के 92वें सत्र से पहले जारी की गई थी जो 25 से 29 मई, 2025 तक पेरिस, फ्रांस में आयोजित होने वाला है।
#3. 2025 में विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन कहाँ हुआ –
विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी का छठा संस्करण, दुनिया का सबसे बड़ा समर्पित हाइड्रोजन कार्यक्रम, 20 से 22 मई, 2025 तक नीदरलैंड के रॉटरडैम में आयोजित किया गया। “वित्तीय निवेश निर्णय (FID) के ठोस स्वरूप के साथ चुनौतियों का सामना करना” विषय के अंतर्गत, शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करके और उद्योग के विकास के लिए कार्रवाई योग्य कदम निर्धारित करके वैश्विक हाइड्रोजन बाजार को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के सचिव संतोष कुमार सारंगी शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
#4. संयुक्त राष्ट्र ने किस तारीख को विश्व फुटबॉल दिवस घोषित किया है –
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 25 मई को ‘विश्व फुटबॉल दिवस’ (World Football Day) के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह निर्णय 7 मई 2024 को सर्वसम्मति से पारित किया गया, जो 1924 के पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में फुटबॉल की वैश्विक भागीदारी के 100 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।
#5. 2025 की UEFA महिला चैंपियंस लीग का खिताब किसने जीता –
पुर्तगाल के लिस्बन स्थित एस्टादियो जोस अलवालाडे स्टेडियम में 24 मई 2025 को खेले गए एक ऐतिहासिक मुकाबले में आर्सेनल ने मौजूदा चैंपियन एफसी बार्सिलोना को 1-0 से हराकर अपना दूसरा यूईएफए महिला चैंपियंस लीग (UWCL) खिताब जीत लिया। मुकाबले का निर्णायक क्षण 75वें मिनट में आया, जब सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी स्टिना ब्लैकस्टेनियस ने बेथ मीड के शानदार असिस्ट पर गोल दागा।
#6. फॉर्मूला 2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने –
भारतीय मोटरस्पोर्ट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि में, कुश मैनी ने फॉर्मूला 2 रेस जीतने वाले पहले भारतीय ड्राइवर बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 24 मई 2025 को मोनाको ग्रां प्री स्प्रिंट रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह जीत हासिल की। डैम्स लुकास ऑयल टीम के लिए ड्राइव करते हुए मैनी ने 30 लैप्स की पूरी रेस में अपनी बढ़त बनाए रखी, और मोनाको के जटिल स्ट्रीट सर्किट पर जीत दर्ज की। कुश मैनी (24 वर्ष) BWT अल्पाइन F1 टीम के रिज़र्व ड्राइवर हैं।
#7. भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ किस संस्था द्वारा विकसित की गई –
कश्मीर स्थित ,शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसकेयूएएसटी), में पशु जैव प्रौद्योगिकी के प्रोफेसर डॉ रियाज अहमद शाह के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ बनाकर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। डॉ रियाज उस टीम के प्रमुख भी थे जिसने 2012 में भारत की पहली क्लोन पश्मीना बकरी ‘नूरी’ बनाई थी। नूरी का 2023 में निधन हो गया था।
#8. वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कारों में शारदा सिन्हा को किस पद्म पुरस्कार से मरणोपरांत सम्मानित किया गया –
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2025 के लिए 69 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इनमें से तीन को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 57 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर और कुमुदनी रजनीकांत लाखिया को सार्वजनिक मामलों और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में जतिन गोस्वामी, कैलाश नाथ दीक्षित, साध्वी ऋतंभरा शामिल हैं।
#9. ऑपरेशन सफेद सागर’ किस युद्ध के दौरान शुरू किया गया था –
26 मई 1999 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ लॉन्च किया था। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “26 मई 1999: ऑपरेशन सफेद सागर।” 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने अपने हवाई अभियानों के लिए ऑपरेशन सफेद सागर शुरू किया। यह ऑपरेशन विजय के तहत जमीनी सेनाओं का समर्थन करने के लिए था, जिसका उद्देश्य कारगिल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर कब्जा करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों को खदेड़ना था।
#10. खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 की पदक तालिका में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा –
मणिपुर सबसे ज्यादा रजत पदक की बदौलत महाराष्ट्र और नगालैंड को पछाड़कर 19 मई से 24 मई, 2025 तक दीव, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में (पहला संस्करण) आयोजित शुरूआती खेलो इंडिया ‘बीच गेम्स’ (केआईबीजी) 2025 का चैंपियन बना। इस प्रतियोगिता में मणिपुर 14 पदकों – पांच स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य के साथ खिताब जीता। KIBG 2025 भारत सरकार के खेलो इंडिया बैनर के तहत बीच गेम्स का पहला संस्करण था। विंटर गेम्स और यूथ गेम्स के बाद यह साल का तीसरा खेलो इंडिया इवेंट था।



