
#1. खेलो इंडिया पैरा गेम्स में रजत पदक जीतने वाली दुनिया की एकमात्र चौगुनी पैरा तीरंदाज कौन हैं –
पायल नाग दुनिया की एकमात्र चौगुनी पैरा तीरंदाज हैं, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में संपन्न हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स में रजत पदक जीता है। ओडिशा की दिव्यांग तीरंदाज पायल नाग के खिलाफ, जम्मू और कश्मीर की शीतल ने कंपाउंड तीरंदाजी ओपन फाइनल मुकाबले में 109-103 से जीत हासिल की। पायल एक राष्ट्रीय चैंपियन हैं और उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में पैरा तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे। |
#2. केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल द्वारा हाल ही में विमोचित पुस्तक “Ripples of Change” किस विषय से संबंधित है –
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने नई दिल्ली में “रिपल्स ऑफ चेंज: जेंडर-ट्रांसफॉर्मेटिव रूरल वाश प्रोग्राम्स इन इंडिया” नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में ग्रामीण वाश पर दस कहानियां हैं, जो सामुदायिक नेतृत्व, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय नवाचार पर जानकारी देती हैं। श्री सीआर पाटिल ने कहा है कि स्वच्छ भारत और जल जीवन मिशन केवल बुनियादी ढांचे के बारे में नहीं बल्कि सम्मान, सशक्तिकरण और परिवर्तन के बारे में हैं। |
#3. 10वां ब्रिक्स नीति योजना संवाद किस देश में आयोजित किया गया –
10वां ब्रिक्स नीति योजना संवाद ब्रासीलिया, ब्राजील में समाप्त हुआ। इस दो दिवसीय संवाद में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नीति नियोजकों के साथ-साथ ब्रिक्स के विस्तारित सदस्यता से वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह संवाद ब्रिक्स के संस्थागत विकास पर विचार-विमर्श करने का एक अवसर भी प्रदान करता है। |
#4. पापुआ न्यू गिनी ने हाल ही में किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया है –
पापुआ न्यू गिनी ने घृणा भाषण, गलत सूचना और पोर्नोग्राफी को नियंत्रित करने के लिए फेसबुक को प्रतिबंधित कर दिया है। पापुआ न्यू गिनी के पुलिस मंत्री पीटर त्सियामालिली जूनियर ने कहा कि सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नियंत्रित नहीं बल्कि हानिकारक सामग्री से नागरिकों की रक्षा करने की कोशिश कर रही है। |
#5. हाल ही में कोलंबो में रामायण सम्मेलन का आयोजन किस संस्थान ने किया –
श्रीलंका में, अंतर्राष्ट्रीय रामायण और वैदिक अनुसंधान संस्थान ने कोलम्बो के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केन्द्र में रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया। बीकानेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित और गुजरात विश्वविद्यालय के प्रोफेसर नीरजा गुप्ता सहित सुप्रसिद्ध विशेषज्ञों ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस कॉन्क्लेव को संबोधित किया। |
#6. राजीव गौबा को हाल ही में (मार्च 2025 में) निम्नलिखित पद पर नियुक्त किया गया है –
पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को 25 मार्च 2025 से नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
#7. एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में सुनील कुमार ने कौनसा पदक जीता –
जॉर्डन के अम्मान में एशियाई चैम्पियनशिप के 87 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती मुकाबले में भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने चीन के जियाक्सिन हुआंग को हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले, सुनील ने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के सुखरोब अब्दुलखाएव को 10-1 से हराया था।
#8. समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला भारत का दूसरा राज्य कौन सा होगा –
उत्तराखंड के बाद गुजरात समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन जाएगा। राज्य के विधि मंत्री रुशिकेश पटेल ने राज्य विधानसभा में कहा कि यूसीसी राज्य के सभी लोगों के लिए समान न्याय सुनिश्चित करने और एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक कदम है। |
#9. विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस हर साल 24 मार्च को मनाया जाता है, ताकि दुनिया की सबसे घातक संक्रामक बीमारी टीबी को खत्म करने की ज़रुरत के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। यह दिन 1882 में डॉ. रॉबर्ट कोच द्वारा टीबी की बीमारी पैदा करने वाले जीवाणु की खोज का प्रतीक है। भारत 1982 से वैश्विक समुदाय के साथ इस दिन को मनाता आ रहा है। अब तक हुई काफी प्रगति के बावजूद, टीबी अभी भी लाखों लोगों की ज़िंदगियों को प्रभावित कर रहा है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियाँ पैदा हो रही हैं। इस वर्ष की थीम, “हाँ! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं: प्रतिबद्धता, निवेश, परिणाम”, सशक्त प्रतिबद्धताओं और कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डालती है, खासकर बढ़ती दवा प्रतिरोधी टीबी के खिलाफ। |
#10. इंग्लैंड में आयोजित पुरुष और महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का खिताब किसने जीता –
भारत ने इग्लैंड में पुरूष और महिला कबड्डी विश्वकप खिताब जीत लिए हैं। पुरूष टीम ने फाइनल में इग्लैंड को 44-41 से हराया। इससे पहले, भारतीय महिला टीम ने भी फाइनल में 34 के मुकाबले 57 अंक से इंग्लैंड को मात दी। पहली बार एशिया से बाहर इंगलैंड के वेस्ट मि़डलैंड्स में आयोजित इस टूर्नामेंट में शीर्ष कबड्डी टीमों ने भाग लिया। वर्ष 2019 में मलेशिया की मेजबानी में आयोजित आरंभिक प्रतियोगिता में भारत ने पुरूष और महिला कबड्डी विश्वकप का खिताब जीता था। |