करेंट अफेयर्स क्विज – जुलाई 2024

करेंट अफेयर्स क्विज – जुलाई 2024
 

#1. गणितीय स्थिरांक पाई (π) के सम्मान एवं महत्व को उजागर करने के लिए दुनिया भर में प्रतिवर्ष पाई सन्निकटन दिवस या कैजुअल पाई दिवस कब मनाया जाता था –

गणितीय स्थिरांक पाई (जिसे ग्रीक अक्षर π द्वारा दर्शाया जाता है) के महत्व को सम्मान देने और उजागर करने के लिए प्रतिवर्ष 22 जुलाई को दुनिया भर में पाई सन्निकटन दिवस मनाया जाता है।

#2. हाल ही में (जुलाई 2024 में) किसने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2023-24 जीता –

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान एआईएफएफ वार्षिक पुरस्कार 2023-24 के विजेताओं की घोषणा की। मिजोरम के भारतीय पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी लल्लियांजुआला चांगटे को लगातार दूसरी बार एआईएफएफ पुरुष फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2023-24 चुना गया।

#3. कौन सा देश हाल ही में (जुलाई 2024 में) 1992 संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जल सम्मेलन में शामिल होने वाला 53वां देश बन गया है –

आइवरी कोस्ट (कोट डी आइवरी) 1992 के संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जल सम्मेलन का 53वाँ पक्ष बन गया है, जिसे ट्रांसबाउंड्री जलमार्गों और अंतर्राष्ट्रीय झीलों के संरक्षण और उपयोग पर सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है। इसके साथ ही आइवरी कोस्ट ऐसा करने वाला 10वाँ अफ़्रीकी देश बन गया है।

#4. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय एथलीट कौन हैं –

22 जुलाई को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलिंपिक ऑर्डर से सम्मानित करने की घोषणा की। बिंद्रा को यह सम्मान 10 अगस्त को पेरिस में 142वें IOC सत्र के दौरान दिया जाएगा। इससे पहले, पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को यह अवॉर्ड दिया जा चुका है। अभिनव बिंद्रा पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल कैटेगरी में वर्ल्ड और ओलिंपिक खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं।

#5. सियाचिन में तैनात होने वाली सेना वायु रक्षा कोर की पहली महिला अधिकारी कौन हैं –

भारतीय सशस्त्र बलों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए एक ऐतिहासिक क्षण में, कैप्टन सुप्रीता सी.टी. ने सियाचिन ग्लेशियर में परिचालनात्मक रूप से तैनात होने वाली सेना वायु रक्षा कोर की पहली महिला अधिकारी बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

#6. भारत में एच125 हेलीकॉप्टर का निर्माण किस कंपनी द्वारा किया जाएगा –

23 जुलाई को टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और एयरबस हेलीकॉप्टर्स के बीच एच125 हेलीकॉप्टर्स को लेकर समझौता हुआ। इन हेलीकॉप्टर्स को भारत में बनाने के लिए फाइनल एसेंबली लाइन (FAL) को स्थापित किया जाएगा। मेड इन इंडिया एच125 हेलीकॉप्टर की डिलीवरी 2026 में शुरू होगी। FAL की स्थापना के लिए योजना की घोषणा 26 जनवरी को एयरबस के CEO गिलौम फाउरी और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की थी।

#7. 2024-25 के बजट में शिक्षा के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है –

23 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने देश का बजट पेश किया। वे 7वीं बार बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गईं। 2024-25 के लिए देश का बजट 48.21 लाख करोड़ रुपए है। बजट में इस बार सरकार ने मोटे तौर पर 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है और 2 की ड्यूटी बढ़ा दी है। सस्ते होने वाले प्रोडक्ट में मोबाइल फोन, कैंसर की दवाएं और सोना-चांदी है और प्लास्टिक से जुड़े प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं। सरकार ने एग्रीकल्चर और उससे जुड़े सेक्टरों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए दिए। एजुकेशन के लिए केंद्र सरकार ने 1.48 लाख करोड़ रुपए का बजट जारी किया।

#8. 2024-25 के लिए देश का बजट कितना है –

23 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने देश का बजट पेश किया। वे 7वीं बार बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गईं। 2024-25 के लिए देश का बजट 48.21 लाख करोड़ रुपए है। बजट में इस बार सरकार ने मोटे तौर पर 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है और 2 की ड्यूटी बढ़ा दी है। सस्ते होने वाले प्रोडक्ट में मोबाइल फोन, कैंसर की दवाएं और सोना-चांदी है और प्लास्टिक से जुड़े प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं।

#9. अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल होने वाले पहले एशियाई पुरुष टेनिस खिलाड़ी कौन है –

भारतीय टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस और विजय अमृतराज, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले भारतीय और पहले एशियाई पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं । भारत दुनिया का 28वां देश बन गया है जिसके टेनिस खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। लिएंडर पेस और विजय अमृतराज के साथ ब्रिटिश खेल पत्रकार रिचर्ड इवांस को भी इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किए गए टेनिस दिग्गजों की कुल संख्या 28 देशों से 267 हो गई है। इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में लिएंडर पेस को खिलाड़ी श्रेणी में शामिल किया गया है, जबकि अमृतराज और इवांस को योगदानकर्ता श्रेणी के हिस्से के रूप में मान्यता दी गई है।

#10. हाल ही में (जुलाई 2024 में) महिला टी20I में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी कौन बनीं है –

भारत की स्टार महिला खिलाड़ी स्मृति मांधना टी20I में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गयी है, उन्होंने इस मामले में हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने यह उपलब्धि एशिया कप 2024 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की। उनके नाम कुल 3365 रन हो गए है।

Finish

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *