करेंट अफेयर्स क्विज – जून 2024

 

#1. हाल ही में (जून 2024 में), किस देश ने 2030 से शुरू होने वाले पशुधन उत्सर्जन / लाइव स्टॉक एमिशन पर दुनिया का पहला कार्बन कर / टैक्स लागू करने की योजना के बारे में घोषणा की है –

डेनमार्क 2030 में पशुधन पर दुनिया का पहला उत्सर्जन कर लागू करेगा, जो गायों, सूअरों और भेड़ों से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसों को लक्षित करेगा। किसान शुरू में CO2 समतुल्य के प्रति मीट्रिक टन पर $43 का भुगतान करेंगे, जो 2035 तक बढ़कर $108 हो जाएगा। हालांकि, 60% कर कटौती से 2030 में प्रभावी दर $17 प्रति मीट्रिक टन और 2035 में $43 हो जाएगी।

#2. हाल ही में (जून 2024 में) किस संगठन ने ‘Migration and Development Brief’ [माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ ] रिपोर्ट जारी की –

विश्व स्तर पर सबसे बड़े प्रेषण / रेमिटेन्स प्राप्तकर्ता भारत को 2024 में 124 अरब डॉलर और 2025 में 129 अरब डॉलर का आवक प्रेषण / रेमिटेन्स प्राप्त होने की उम्मीद है। 2023 में, भारत ने 120 अरब डॉलर प्राप्त किए, जो 7.5% की वृद्धि दर दर्शाता है, जिसके 2024 में 3.7% होने का अनुमान है। World Bank की जून 2024 की Migration and Development Brief इन रुझानों पर प्रकाश डालती है, जो भारत को 18.7 मिलियन प्रवासियों के साथ प्रमुख प्रवासी मूल देश के रूप में नोट करती है।

#3. ब्रांड फाइनेंस इंडिया-100 2024 रिपोर्ट में किस कंपनी को भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड घोषित किया गया –

ब्रांड फाइनेंस इंडिया-100 2024 रिपोर्ट जारी हुई। इस रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप को एक बार फिर भारत का सबसे वैल्युएबल ब्रांड घोषित किया गया। टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू 9% की ग्रोथ के साथ 28.6 बिलियन डॉलर यानी 2.38 लाख करोड़ रुपए हो गई। डिजिटलाइजेशन, ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर मजबूत फोकस की बदौलत टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू में यह ग्रोथ देखने को मिली। टाटा के बाद इंफोसिस भारत का दूसरा सबसे वैल्यूएबल ब्रांड है।

#4. हाल ही में (जून 2024 में) ‘अभ्यास’ HEAT का सफल परीक्षण कहाँ किया गया –

27 जून को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र पर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट HEAT ‘अभ्यास’ का सफल परीक्षण किया। ‘अभ्यास’ का इस्तेमाल विभिन्न मिसाइल सिस्टम के मूल्यांकन के लिए टारगेट के रूप में होता है।

#5. हाल ही में (जून 2024 में) भारत ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कितना योगदान दिया है –

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख 60 हजार डॉलर का योगदान दिया है। भारत के स्थायी मिशन मामलों के प्रभारी आर. रवींद्र ने संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के समाचार और मीडिया प्रभाग के निदेशक इयान फिलिप्स को संयुक्त राष्ट्र में हिंदी योजना के लिए चेक सौंपा जिससे वैश्विक संगठन में हिंदी के इस्तेमाल का विस्तार हो सके।

#6. हाल ही में (जून 2024 में) विश्व एमएसएमई दिवस पर एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने कौन सी दो नई योजनाएं शुरू कीं –

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया। ये हैं- एमएसएमई टीम योजना और यशस्विनी अभियान। एमएसएमई टीम योजना का उद्देश्य पांच लाख सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को डिजिटल वाणिज्य के लिए ओपन नेटवर्क की सुविधा उपलब्‍ध कराना है।

#7. हाल ही में (जून 2024 में) किसे हिन्दी साहित्य के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 12वां ‘विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मान’ प्रदान किया गया है –

डॉ. ऊषा ठाकुर को हिन्दी साहित्य के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 12वां ‘विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मान’ प्रदान किया गया है। नेपाल में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित हिन्‍दी संवाद कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। डॉ. ऊषा ठाकुर ने हिन्‍दी और नेपाली में 40 से अधिक साहित्यकारों की रचनाओं का अनुवाद किया है और हिन्‍दी भाषा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

#8. भारत के अगले विदेश सचिव के रूप में हाल ही में (जून 2024 में) किसे नियुक्त किया गया है –

1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा के आईएफएस अधिकारी विक्रम मिस्री को अगले विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लेंगे।

#9. हाल ही में, किस मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन-अरबन 2.0 के तहत “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” पहल शुरू की है –

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन-अरबन 2.0 के तहत 1 जुलाई से 31 अगस्त तक सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ पहल शुरू की। इसका उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों को मानसून की चुनौतियों के लिए तैयार करना है, जिसमें स्वच्छता और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ‘STOP डायरिया अभियान’ के साथ संरेखित, यह भारी वर्षा के दौरान स्वच्छता और बीमारी के जोखिमों को संबोधित करने के लिए अंतर-विभागीय सहयोग को बढ़ावा देता है।

#10. हाल ही में (जून 2024 में) ‘चैडविक हाउस: नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज’ संग्रहालय कहाँ खोला गया –

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने 24 जून को शिमला में ‘चैडविक हाउस: नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज’ संग्रहालय का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय संस्थान की समृद्ध विरासत और देश की शासन प्रणाली में इसके योगदान के संरक्षण और उत्सव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *