#1. भारत के किस सैन्य स्टेशन ने प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके सड़क बनाई, जो ऐसा करने वाला दूसरा सैन्य स्टेशन बन गया –
| जयपुर सैन्य स्टेशन प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क बनाने वाला देश का दूसरा सैन्य स्टेशन बन गया है। प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क का उद्घाटन 26 जून 2024 को 61 सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल आर एस गोदारा द्वारा किया गया। 2019 में देश का पहला सैन्य स्टेशन जहां प्लास्टिक कचरे से सड़क का निर्माण किया गया,नारंगी सैन्य स्टेशन , गुवाहाटी,असम में स्थित है। |
#2. हाल ही में (जून 2024 में) राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है –
| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नामित किया गया है। श्री नड्डा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह ली, जिन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव जीता और 24 जून को संसद के निचले सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। |
#3. PEN पिंटर पुरस्कार 2024 किसने जीता –
| ब्रिटिश लाइब्रेरी ने भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय को पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। पेन पिंटर पुरस्कार की शुरुआत 2009 में हुई थी, जिसे नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरोल्ड पिंटर की याद में शुरू किया गया था। अरुंधति रॉय का जन्म 24 नवम्बर 1961 को मेघालय में हुआ था। |
#4. हाल ही में (जून 2024 में) नोएडा फिल्म सिटी निर्माण के लिए यमुना प्राधिकरण के साथ किसने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए –
| नोएडा में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण के साथ नोएडा फिल्म सिटी निर्माण को लेकर समझौता किया। बोनी कपूर और आशीष भूटानी की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने 31 जनवरी को फिल्म सिटी के लिए बोली जीती थी। पहले चरण में करीब 230 एकड़ भूमि को विकसित किया जाएगा। |
#5. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस दुनिया भर में प्रतिवर्ष कब मनाया जाता था?
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2024, 23 जून को दुनिया भर में मनाया गया, ताकि उम्र, लिंग या एथलेटिक क्षमता की परवाह किए बिना दुनिया भर में खेलों में भागीदारी और शांति को बढ़ावा दिया जा सके।
#6. भारत ओलंपिक अनुसंधान और शिक्षा केंद्र का शुभारंभ कहां किया गया –
| गुजरात के गांधीनगर जिले में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में हाल ही में भारत ओलंपिक अनुसंधान और शिक्षा केंद्र (बीसीओआरई) का उद्घाटन किया गया। महान धाविका और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी इस अवसर पर मौजूद थी। |
#7. हाल ही में (जून 2024 में) में किस राज्य ने हर जिले में ‘प्रधानमंत्री उत्कृष्टता महाविद्यालय’ स्थापति करने की घोषणा की है –
| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के हर जिले में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता महाविद्यालय (Prime Minister College of Excellence) स्थापित करने की घोषणा की है। ये महाविद्यालय राज्य के सभी 55 जिलों में स्थापित किये जायेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक प्रधानमंत्री उत्कृष्टता महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। |
#8. ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने कुल कितने पदक जीते है –
| ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने तीन स्वर्ण, 6 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीते है, मेजबान रूस 266 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में टॉप पर रहा। बेलारूस और चीन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 2024 ब्रिक्स गेम्स रूस के कज़ान में आयोजित किये गए थे। |
#9. किस महिला पुलिस स्टेशन को हाल ही में (जून 2024 में) ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ –
ईटानगर महिला पुलिस स्टेशन, को आई एस ओ 9001:2015 प्रमाणन से सम्मानित किया गया है। ईटानगर के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने एक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्टेशन की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।
#10. 26 जून, 2024 तक दुनिया का सबसे युवा स्नातक कौन है –
| 26 जून को बांग्लादेश मूल अमेरिकी नागरिक सुबोर्नो इसाक बारी दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रेजुएट बन गए। 12 साल के सुबोर्नो को मालवर्न हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की डिग्री दी गई है। सोबोर्नो इसाक बारी दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रोफेसर भी हैं। वे 2 साल की उम्र में मैथ्स, फिजिक्स और कैमिस्ट्री के प्रॉब्लम्स सॉल्व कर लेते थे। |



