नई दिल्ली में प्लास्टइंडिया-2026 का आगाज़: वैश्विक प्लास्टिक उद्योग की दिग्गज प्रदर्शनी शुरू

दुनिया की प्रमुख प्लास्टिक प्रदर्शनियों में शामिल प्लास्टइंडिया-2026 का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। छह दिनों तक चलने वाला यह आयोजन विनिर्माण-आधारित विकास को बढ़ावा देने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए आत्मनिर्भर औद्योगिक ढांचा मजबूत करने पर केंद्रित है।

इस वैश्विक प्रदर्शनी की थीम ‘भारत नेक्स्ट’ रखी गई है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को दर्शाती है। साथ ही, यह मंच युवाओं, नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स को अपने टिकाऊ प्लास्टिक समाधान और नई तकनीकों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *