#1. बिहार के परिवहन विभाग ने राज्य के कितने जिलों में महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया है?
परिवहन विभाग ने राज्य के आठ जिलों में महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य पिंक बसों के संचालन के लिए प्रशिक्षित महिलाओं की तैनाती करना भी है।
#2. बिहार कैबिनेट द्वारा जन नायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर स्थापित किए जाने वाले कौशल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (Chancellor) कौन होंगे?
कैबिनेट ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर एक कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके कुलाधिपति मुख्यमंत्री होंगे।
#3. बिहार निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किसे ‘राज्य स्तरीय स्वीप आइकन’ के रूप में नामित किया गया है?
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा और अभिनेत्री नीतू चंद्रा को मतदाताओं को मतदान और लोकतंत्र में भागीदारी के लिए जागरूक करने हेतु राज्य स्तरीय स्वीप आइकन के रूप में नामित किया गया है।
#4. बिहार सरकार ने राज्य में चल रही विभिन्न चरणों की नियुक्तियों में मूल निवासी महिलाओं को कितने प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने का निर्णय लिया है?
बिहार सरकार ने बिहार की मूल निवासी महिलाओं को 35% क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने का निर्णय लिया है। यह आरक्षण बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की नियुक्तियों में भी लागू होगा।
#5. राज्य सरकार की दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी?
इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए प्रोत्साहित करना है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹1 लाख और बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
#6. राजगीर के हॉकी मैदान को किस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिया है?
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने राजगीर के हॉकी मैदान को तीन साल के लिए गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिया है, जो 10 जून 2028 तक मान्य होगा। इससे इस मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जा सकेगा।
#7. बिहार सरकार ने हाल ही में किस जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की है?
बिहार सरकार ने तांती (ततवा) जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के अपने पूर्व के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा पलटे जाने के बाद, उस फैसले को चुनौती देने के लिए पुनर्विचार याचिका दायर की है।
#8. बिहार में भूमि सुधार और राजस्व विभाग ने किस मंत्रालय के साथ मिलकर कैथी लिपि के पुराने अभिलेखों का डिजिटलीकरण करने के लिए समझौता किया है?
इस समझौते के तहत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से कैथी लिपि के पुराने अभिलेखों का देवनागरी लिपि में अनुवाद किया जाएगा, जिससे विभागीय कार्यों को निष्पादित करना आसान हो जाएगा।
#9. श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह द्वारा लॉन्च किए गए ‘नूतन पोर्टल’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
‘नूतन पोर्टल’ के माध्यम से बिहार भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की 16 कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी, जिससे श्रमिकों और सरकार के बीच की दूरी कम होगी।
#10. नीति आयोग द्वारा जारी आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की डेल्टा रैंकिंग में बिहार के किन दो प्रखंडों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है?
नीति आयोग द्वारा जारी मार्च महीने की डेल्टा रैंकिंग में बांका जिले के चंदन और भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड ने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और सामाजिक विकास में बेहतर कार्य के लिए देशभर के सर्वश्रेष्ठ प्रखंडों की सूची में अपना स्थान बनाया है।
#11. रक्सौल-हल्दिया छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बिहार के कितने जिलों से होकर गुजरेगा?
यह एक्सप्रेस-वे बिहार के 12 जिलों से होकर गुजरेगा, जिनमें मोतिहारी, शिवहर, दरभंगा, जमुई और बांका शामिल हैं। इस परियोजना की लंबाई 550 किलोमीटर से अधिक होगी और इस पर ₹35,817 करोड़ खर्च होंगे।



