भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी का श्रीलंका दौरा

👉 नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी चार दिवसीय दौरे पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे हैं।

👉 दौरे के दौरान वह 12वें गैल डायलॉग 2025 में भी शामिल होंगे और उसे संबोधित करेंगे।

👉 उन्होंने आज श्रीलंका के सशस्त्र बलों के प्रमुखों और रक्षा सचिव के साथ बैठक की।

👉 वे श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमारासूर्या और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ भी रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे।

👉 बातचीत का मुख्य फोकस समुद्री सुरक्षा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण होगा।

👉 12वें गैल डायलॉग का विषय “बदलती गतिशीलता के तहत हिंद महासागर का समुद्री परिप्रेक्ष्य” है।

👉 यह दौरा हिंद महासागर में शांति और स्थिरता के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *