महिला सुरक्षा: गंगटोक भारत का 5वां सबसे सुरक्षित शहर

मुख्य बातें:

👉 गंगटोक की रैंकिंग:

  • राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा जारी “नेशनल एनुअल रिपोर्ट एंड इंडेक्स ऑन वीमेन सेफ्टी (NARI) 2025” के अनुसार, गंगटोक को भारत का 5वां सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया गया है।
  • गंगटोक ने 70.4% का समग्र सुरक्षा स्कोर हासिल किया, जो 65% के राष्ट्रीय बेंचमार्क से ऊपर है।

👉 सर्वेक्षण का आधार:

  • NARI 2025 रिपोर्ट में 31 शहरों की 12,770 महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया।
  • सुरक्षा का मूल्यांकन बुनियादी ढांचे, उत्पीड़न की घटनाओं, पुलिस पर विश्वास, कार्यस्थल सुरक्षा और दिन-रात की सुरक्षा के आधार पर किया गया।

👉 अन्य प्रमुख शहरों की रैंकिंग:

  • कोहिमा (नागालैंड) पहले स्थान पर रहा।
  • विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) दूसरे स्थान पर रहा।
  • भुवनेश्वर (ओडिशा) तीसरे स्थान पर रहा।
  • आइजोल (मिजोरम) चौथे स्थान पर रहा।

👉 रिपोर्ट की चुनौतियाँ:

  • रिपोर्ट में देश भर में रात की सुरक्षा और उत्पीड़न की घटनाओं की कम रिपोर्टिंग को बड़ी चुनौती बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *