राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन

राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन

चर्चा में क्यों?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित ‘राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) देश के रक्षा विनिर्माण (Defence Manufacturing) क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों और स्टार्टअप्स की भूमिका की सराहना की।

प्रमुख बिंदु
तकनीकी योगदान: रक्षा मंत्री ने बताया कि कई MSME अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और अन्य आधुनिक तकनीकों में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, जो भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ा रहा है।

iDEX प्लेटफॉर्म: उन्होंने ‘इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस’ (iDEX) प्लेटफॉर्म की महत्ता पर ज़ोर दिया, जो स्टार्टअप्स और MSME को सशस्त्र बलों के लिए नवीन समाधान (Innovative Solutions) विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

ADITI योजना: ‘एसिंग डेवलपमेंट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज’ (ADITI) योजना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य उद्योग, स्टार्टअप और अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भर: उन्होंने कहा कि भारत की रणनीतिक स्वायत्तता (Strategic Autonomy) के लिए ड्रोन निर्माण में आत्मनिर्भर होना बहुत ज़रूरी है और इसमें छोटे उद्योग बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

सरकार का संकल्प: सरकार एक ऐसा मजबूत रक्षा औद्योगिक इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जहाँ युवा नवाचारकर्ता (Innovators) भारत की रक्षा क्षमताओं के भविष्य को आकार दे सकें।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – 2033 तक सभी नागरिकों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा
(राष्ट्रीय रक्षा उद्योग सम्मेलन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *