भारत ने Asian Para-Badminton Championship 2025 में 27 पदक जीते

Asian Para-Badminton Championship 2025

थाईलैंड में आयोजित Asian Para-Badminton Championship 2025 में भारतीय शटलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। इन पदकों में 4 स्वर्ण, 10 रजत, और 13 कांस्य शामिल हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि में पेरिस पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नितेश कुमार, रजत पदक विजेता तुलसीमति मुरुगेसन, और कांस्य पदक विजेता मनीषा रामदास ने अहम भूमिका निभाई।

भारत ने मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 वर्ग में स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदक जीतकर वर्चस्व कायम किया। नितेश कुमार और तुलसीमति मुरुगेसन की जोड़ी ने रुतिक रघुपति और मानसी जोशी को सीधे सेटों में हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि चिराग बरेठा और मंदीप कौर की जोड़ी ने कांस्य पर कब्जा किया।

 

यह प्रदर्शन पैरा-स्पोर्ट्स में भारत की बढ़ती शक्ति और सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है, जो छात्रों और खेलप्रेमियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है।
OUR APP  DOWNLOAD NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *