
त्रिपुरा ने 24 जून को पूर्ण साक्षरता (fully literate) प्राप्त कर देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि पाने वाला त्रिपुरा देश का तीसरा राज्य बन गया है। इस उपलब्धि की औपचारिक घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने अगरतला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि यह दिन त्रिपुरा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के लिए कोई निश्चित आयु या समय नहीं होता, और यह भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने की कुंजी है, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्पना की है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों के फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरसी असेसमेंट टेस्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजित प्रदर्शनी में उत्तर त्रिपुरा जिला को समग्र प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। सिपाहीजला, पश्चिम त्रिपुरा, और उनाकोटी जिलों ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
OUR APP – DOWNLOAD NOW
