भारतीय नौसेना ने stealth frigates INS Udaygiri और INS Tamal को शामिल किया

INS Tamal

भारतीय नौसेना ने अपनी समुद्री क्षमताओं को और अधिक मज़बूत करते हुए दो अत्याधुनिक stealth frigates — INS Udaygiri  और INS Tamal   — को अपने बेड़े में शामिल किया है। यह कदम भारत की रक्षा रणनीति और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और तकनीकी दक्षता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है।

INS Udaygiri , प्रोजेक्ट 17A के अंतर्गत निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसे केवल 37 महीनों में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया — यह भारतीय शिपबिल्डिंग कौशल की बड़ी सफलता है। यह युद्धपोत पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों से निपटने में सक्षम है। इसमें आधुनिक हथियार प्रणाली, सेंसर, और स्टेल्थ फीचर्स लगाए गए हैं, जो इसे एक अत्याधुनिक युद्धपोत बनाते हैं। इस जहाज का निर्माण स्वदेशी डिजाइन पर आधारित है और इसे 200 से अधिक MSMEs की भागीदारी से संभव बनाया गया है।

वहीं दूसरी ओर, INS Tamal  को रूस के यंतर शिपयार्ड से भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। यह परियोजना 1135.6 के तहत निर्मित आठवां स्टील्थ युद्धपोत है और ‘तुशील’ श्रेणी का दूसरा जहाज है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, HUMSA-NG सोनार, श्टिल-1 मिसाइल, और तोपखाने के हथियारों से लैस है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह भारतीय और रूसी तकनीक का समावेश है तथा इसे NBC (न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, केमिकल) डिफेंस के लिए भी तैयार किया गया है।

इन दोनों जहाजों की तैनाती से भारत की नीली जल क्षेत्र (Blue Water) की सामरिक पहुँच और सेन्य उपस्थिति को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। INS तमाल जल्द ही अपने गृह बंदरगाह कारवार के लिए रवाना होगा।

OUR APP  DOWNLOAD NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *