नीरज चोपड़ा ने बेंगलुरु में Neeraj Chopra Classic 2025 का पहला संस्करण जीता

Neeraj Chopra Classic

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट फॉर्म को साबित करते हुए Neeraj Chopra Classic  2025 के पहले संस्करण में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड-लेवल प्रतियोगिता का हिस्सा थी, जिसका आयोजन बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में कल शाम किया गया।

प्रतियोगिता का संक्षिप्त विवरण

नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर की सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक के साथ खिताब जीता। यह थ्रो तीसरे प्रयास में दर्ज किया गया, जो प्रतियोगिता की सबसे बड़ी दूरी रही।

  • केन्या के जूलियस येगो ने 84.51 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

  • श्रीलंका के रुमेश पथिरगे ने 84.34 मीटर के प्रयास से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

नीरज ने प्रतियोगिता की शुरुआत 82.99 मीटर के थ्रो से की।
तीसरे प्रयास में उन्होंने 86.18 मीटर की दूरी हासिल की।
बाद में उन्होंने एक फाउल दर्ज किया, फिर 84.07 मीटर और अंत में 82.22 मीटर के थ्रो के साथ प्रतियोगिता समाप्त की।
OUR APP  DOWNLOAD NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *