
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई ‘राज्य-प्रिफेक्चर साझेदारी पहल’ से दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, कौशल, सुरक्षा और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।
👉 प्रधानमंत्री ने टोक्यो में जापान के 16 प्रिफेक्चरों के गवर्नरों को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के सदियों पुराने सभ्यतागत संबंध आज भी मजबूत हो रहे हैं।
👉 उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अब समय आ गया है कि भारत और जापान के बीच दिल्ली और टोक्यो तक सीमित संबंधों से आगे बढ़कर राज्य और प्रिफेक्चर स्तर पर भी संबंध स्थापित किए जाएं।
👉 प्रधानमंत्री मोदी ने गवर्नरों और भारतीय राज्य सरकारों से विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, नवाचार, गतिशीलता, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे, स्टार्टअप्स और SMEs जैसे क्षेत्रों में साझेदारी करने का आग्रह किया।
👉 वार्ता के बाद, प्रधानमंत्री मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से मियागी प्रिफेक्चर के सेंदई पहुंचे।
👉 सेंदई में, दोनों नेताओं ने टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया, जो सेमीकंडक्टर उत्पादन उपकरण बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है।