भारतीय नौसेना को मिला पहला स्वदेशी 3D निगरानी रडार

👉 भारतीय नौसेना ने अपना पहला स्वदेशी 3D एयर सर्विलांस रडार कमीशन किया है, जिसका नाम लांजा-एन (Lanza-N) है।

👉 इस रडार को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) ने स्पेन की कंपनी इंद्रा (Indra) के साथ मिलकर भारत में बनाया है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

👉 यह रडार नौसेना की हवाई रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगा। इसकी प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं:

  • दूरी: यह 9 किमी से 474 किमी तक की दूरी से दुश्मन के विमानों का पता लगा सकता है।
  • ऊँचाई: यह 1,00,000 फीट तक की ऊँचाई पर निगरानी करने में सक्षम है।
  • गति: यह हर 10 सेकंड में 360 डिग्री घूमता है, जिससे लगातार और सटीक निगरानी संभव होती है।
  • अनुकूलन: इसे विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र की जलवायु परिस्थितियों (जैसे अत्यधिक गर्मी और आर्द्रता) के लिए तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *