भारत का पहला सहकारी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में देश के पहले सहकारी आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ (bharat taxi) का औपचारिक शुभारंभ किया। यह प्लेटफॉर्म बहुराज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत है और पूरी तरह सहकारी मॉडल पर संचालित होगा।

‘भारत टैक्सी’ की खासियत यह है कि यह बिना किसी कमीशन और अतिरिक्त शुल्क के मूल्य निर्धारण मॉडल पर काम करता है, जिससे किराए का सीधा लाभ ड्राइवरों को मिलेगा। इसे विदेशी निवेश आधारित एग्रीगेटर प्लेटफॉर्मों के स्वदेशी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर अमित शाह ने स्पष्ट किया कि सरकार सीधे टैक्सी सेवा क्षेत्र में नहीं उतर रही, बल्कि सहकारी समितियों को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल ड्राइवरों की आय बढ़ाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *