बिहार करेंट अफेयर्स क्विज – जून 2025

Bihar Current Affairs - June 2025
 

#1. अपनी कविता संग्रह “बनारस आ हम” के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025 किसे प्रदान किया गया है?

“नेहा झा मणि को उनकी कविता संग्रह ‘बनारस आ हम’ के लिये साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है।” वह मधुबनी के मंगरौनी की रहने वाली हैं। मुन्नी कामत को बाल साहित्य पुरस्कार और डॉ. धीरज पांडेय को संस्कृत में युवा पुरस्कार मिला है।

#2. बिहार किस तारीख को शहरी चुनावों के लिए ई-वोटिंग प्रणाली अपनाने वाला भारत का पहला राज्य बना?

28 जून 2025 को शहरी चुनावों के लिए ई-वोटिंग प्रणाली अपनाने वाला बिहार भारत का पहला राज्य बन गया है। इस ऐतिहासिक पहल से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में तकनीक का समावेश हुआ है और मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा, खासकर प्रवासी मजदूरों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मतदाताओं को इससे विशेष लाभ होगा।

#3. जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का आह्वान किस स्थान पर और किस तिथि को किया था?

लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने 5 जून 1974 को पटना के गांधी मैदान में संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य भूख, भ्रष्टाचार, अन्याय, आर्थिक कठिनाई और राजनीतिक उत्पीड़न जैसी सामाजिक समस्याओं को दूर करने के लिए सुधारों की मांग करना था।

#4. बिहार के मिथिला मखाना को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए कौन सा ‘ग्लोबल पासपोर्ट’ प्रदान किया गया है?

हाल ही में बिहार के मिथिला मखाना को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में ‘ग्लोबल पासपोर्ट’ यानि हार्मोनाइज्ड सिस्टम (HS) कोड प्रदान किया गया है। यह कोड विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) द्वारा तैयार एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रणाली है, जिसका उपयोग निर्यात-आयात के लिए वस्तुओं की पहचान, वर्गीकरण और टैक्स निर्धारण हेतु किया जाता है। इससे मखाना को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक विशिष्ट पहचान मिली है और इसके निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

#5. बिहार में लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) तकनीक पर आधारित परमाणु विद्युत संयंत्र स्थापित करने की घोषणा किस बैठक के दौरान की गई थी?

पटना में पूर्वी क्षेत्र के विद्युत मंत्रियों की पाँचवीं बैठक 24 जून 2025 को आयोजित हुई। इसी बैठक के दौरान केंद्रीय विद्युत मंत्री ने यह घोषणा की कि बिहार में लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) तकनीक पर आधारित परमाणु विद्युत संयंत्र स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। यह भारत के नए परमाणु ऊर्जा मिशन का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य प्रत्येक राज्य में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना है।

#6. बिहार जैव ईंधन उत्पादन संवर्धन (संशोधन) नीति, 2025 के अनुसार, BIADA द्वारा प्रबंधित औद्योगिक भूमि का कितना प्रतिशत संपीड़ित बायो-गैस (CBG) इकाइयों को पट्टे पर दिया जा सकेगा?

बिहार जैव ईंधन उत्पादन संवर्धन (संशोधन) नीति, 2025 के अनुसार, BIADA द्वारा प्रबंधित औद्योगिक भूमि का 25% संपीड़ित बायो-गैस (CBG) इकाइयों को पट्टे पर दिया जा सकेगा। यह पट्टा ₹75,000 प्रति एकड़ की वार्षिक दर पर 30 वर्षों के लिए होगा। इस नीति का उद्देश्य बिहार में ग्रीनफील्ड स्टैंडअलोन इथेनॉल और CBG/बायो-सीएनजी इकाइयों को बढ़ावा देना है।

#7. बिहार के बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापित क्षमता कितनी है?

पटना के बिक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की गई बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापित क्षमता 2 मेगावाट है। यह परियोजना बिहार के जल-जीवन-हरियाली मिशन (JJHM) के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य जलवायु स्थिरता और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है। यह परियोजना 5.7 एकड़ भूमि क्षेत्र में फैली हुई है और RESCO मॉडल पर संचालित है।

#8. समस्तीपुर के पूसा में खुलने जा रहा देश का पहला अंतरराष्ट्रीय गन्ना अनुसंधान केंद्र विश्व का कौन सा ऐसा संस्थान होगा?

बिहार के समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत खुलने जा रहा देश का पहला अंतरराष्ट्रीय गन्ना अनुसंधान केंद्र विश्व का पांचवां ऐसा संस्थान होगा। इसे “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य गन्ना किसानों को उन्नत बीज, तकनीक और शोध आधारित जानकारी प्रदान करना है।

#9. स्कैन-एंड-शेयर क्यूआर कोड सुविधा का उपयोग करते हुए ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण में बिहार ने कितने प्रतिशत की दर हासिल करके आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत अग्रणी राज्य का स्थान प्राप्त किया है?

बिहार ने स्कैन-एंड-शेयर क्यूआर कोड सुविधा का उपयोग करते हुए ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण में 92% की दर हासिल करके आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत देश में अग्रणी राज्य का स्थान प्राप्त किया है। ABDM के माध्यम से हुए कुल 11.38 करोड़ ओपीडी पंजीकरणों में बिहार का योगदान 2.94 करोड़ रहा है, जो इसे पहले स्थान पर रखता है।

#10. बिहार मंत्रिमंडल के हालिया निर्णय के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि ₹400 से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?

बिहार मंत्रिमंडल ने हाल ही में बुज़ुर्गों, दिव्यांग व्यक्तियों और विधवाओं के लिए संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके तहत, मासिक पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 कर दी गई है, जिससे इन लाभार्थियों को अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *