
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल परियोजना को मंजूरी दे दी है। अधिकरण ने कहा कि परियोजना की पर्यावरणीय मंजूरी में पर्याप्त सुरक्षा उपाय और शर्तें शामिल की गई हैं।
यह आदेश एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पूर्वी क्षेत्रीय पीठ ने कोलकाता में पारित किया। इससे पहले दायर कई याचिकाओं में परियोजना को दी गई स्वीकृतियों को चुनौती दी गई थी, जिनमें द्वीप तटीय विनियमन क्षेत्र अधिसूचना के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था।
एनजीटी के इस फैसले से परियोजना के क्रियान्वयन का मार्ग साफ हो गया है, जिसे क्षेत्र में व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
