बिहार राज्य पूर्ण रूप से नक्सल मुक्त घोषित (Bihar state declared completely Naxal-free)

Bihar state declared completely Naxal-free

बिहार अब पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो गया है। राज्य के अंतिम हथियारबंद माओवादी सुरेश कोड़ा ने मुंगेर में आत्मसमर्पण किया।

मुंगेर के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि राज्य के पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे 23 जिलों में अब कोई भी हथियारबंद नक्सली दस्ता सक्रिय नहीं है।

केंद्र सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अंतर्गत सुरेश कोड़ा को निर्धारित लाभ जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।

वर्ष 2012 में राज्य के 23 जिले नक्सल प्रभावित थे। सत्तर के दशक में बिहार में नक्सल गतिविधियों का प्रभाव तेजी से बढ़ा था, विशेषकर मध्य बिहार के जिले इससे अधिक प्रभावित रहे।

केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2025 में एक भी नक्सली घटना नहीं हुई। इसी वर्ष 220 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी हुई।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – भारत की ‘बायो-इकोनॉमी’ को नई उड़ान

(Bihar state declared completely Naxal-free)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *