भारतीय डाक की ‘गारंटीड नेक्स्ट-डे डिलीवरी’ सेवा का शुभारंभ (India Post launches ‘Guaranteed Next-Day Delivery’ service)

(India Post launches 'Guaranteed Next-Day Delivery' service)

चर्चा में क्यों?
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने आज नई दिल्ली में भारतीय डाक (India Post) की नई और तेज़ डिलीवरी सेवाओं का शुभारंभ किया है। इसमें ‘गारंटीड नेक्स्ट-डे डिलीवरी’ (अगले ही दिन डिलीवरी की गारंटी) जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु
सरकार ने 24 स्पीडपोस्ट, 24 स्पीडपोस्ट पार्सल और 48 स्पीडपोस्ट सेवाएँ लॉन्च की हैं। ये सेवाएँ ग्राहकों को निश्चित समय सीमा के भीतर पार्सल पहुँचाने का वादा करती हैं।

शुरुआती चरण में यह सेवा देश के 6 बड़े महानगरों में उपलब्ध होगी: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद।

इन सेवाओं में OTP आधारित सुरक्षित डिलीवरी और रीयल-टाइम SMS अलर्ट के साथ एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की सुविधा दी गई है, जिससे ग्राहक अपने पार्सल की स्थिति जान सकेंगे।

भारतीय डाक के पास दुनिया का सबसे व्यापक नेटवर्क और लोगों का अटूट विश्वास है, जो इसे अन्य निजी कूरियर सेवाओं से अलग और बेहतर बनाता है।

उद्देश्य: इन सेवाओं का मुख्य लक्ष्य ई-कॉमर्स और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए डाक सेवा को अधिक तेज़, विश्वसनीय और तकनीक-अनुकूल बनाना है।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – दुनिया के 25% दूध उत्पादन के साथ भारत नंबर वन
(India Post launches ‘Guaranteed Next-Day Delivery’ service)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *