Arunachal Hydropower and Kamala Hydro Project : कलई-II जलविद्युत परियोजना को मंजूरी

Arunachal Hydropower and Kamala Hydro Project

चर्चा में क्यों?
केंद्रीय कैबिनेट ने 8 अप्रैल 2026 को अरुणाचल प्रदेश के अंजा (Anjaw) जिले में लोहित नदी पर बनने वाली 1,200 मेगावाट की ‘कलई-II’ (Kalai-II) जलविद्युत परियोजना के लिए ₹14,105.83 करोड़ के निवेश को मंजूरी दे दी है। यह लोहित बेसिन में विकसित होने वाली पहली बड़ी जलविद्युत परियोजना है, जो राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ग्रिड को स्थिरता प्रदान करेगी।

प्रमुख बिंदु:
यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के अंजा जिले में लोहित नदी पर एक ‘रन-ऑफ-द-रिवर’ योजना के तहत बनाई जाएगी। इसकी कुल स्थापित क्षमता 1,200 मेगावाट होगी, जिसमें 190 मेगावाट की छह इकाइयाँ और 60 मेगावाट की एक इकाई शामिल है।

इसके अलावा आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने 8 अप्रैल 2026 को अरुणाचल प्रदेश में 1,720 मेगावाट क्षमता वाली ‘कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट’ (Kamala HEP) के निर्माण के लिए ₹26,069.50 करोड़ के भारी निवेश को मंजूरी दी है।

केंद्रीय कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में स्थित 1,720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना को अपनी स्वीकृति दे दी है।

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य (Static GK):
नदी का नाम – लोहित नदी (ब्रह्मपुत्र की एक प्रमुख सहायक नदी)।
रन-ऑफ-द-रिवर – ऐसी परियोजना जहाँ बिजली बनाने के लिए नदी के पानी को बहुत बड़े बांध में जमा करने के बजाय उसके प्रवाह का उपयोग किया जाता है।
परियोजना का नाम – कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (Kamala HEP)
नदी का नाम – कमला नदी (कमला और सुबनसिरी नदियों के संगम के पास)
कुल क्षमता – 1,720 मेगावाट (8×210 MW और 1×40 MW इकाइयां)
कार्यकारी एजेंसी – NHPC लिमिटेड (भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत कंपनी)

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न):
1. कलई-II जलविद्युत परियोजना की कुल लागत कितनी है?
इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹14,105.83 करोड़ है।

2. यह परियोजना किस नदी पर बनाई जा रही है?
यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश की लोहित नदी (Lohit River) पर बनाई जा रही है।

3. कलई-II परियोजना की कुल बिजली उत्पादन क्षमता क्या है?
इसकी कुल क्षमता 1,200 मेगावाट (MW) है।

4. कमला जलविद्युत परियोजना की कुल लागत कितनी है?
इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹26,069.50 करोड़ है।

5 . इस परियोजना की कुल बिजली उत्पादन क्षमता कितनी होगी?
इसकी कुल स्थापित क्षमता 1,720 मेगावाट (MW) है।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – India’s Nuclear Breakthrough : भारत ने रचा इतिहास, कल्पक्कम के पीएफबीआर (PFBR) रिएक्टर ने शुरू किया ईंधन का उत्पादन
(Arunachal Hydropower and Kamala Hydro Project : कलई-II जलविद्युत परियोजना को मंजूरी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *