अश्लील गानों पर एक्शन: राष्ट्रीय महिला आयोग ने जारी किया समन (Action on obscene songs: National Commission for Women issues summons)

Action on obscene songs: National Commission for Women issues summons

चर्चा में क्यों?
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दो गानों—’तत्तिरी/ततिहारी और ‘सरके चुनर तेरी सरके’—में दिखाई गई अश्लीलता और अभद्र विषय-वस्तु (Content) पर मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान (Suo-motu Cognizance) लिया है। आयोग ने इन गानों से जुड़े कलाकारों और निर्देशकों को पेश होने के लिए समन जारी किया है।

प्रमुख बिंदु
कानूनी उल्लंघन: आयोग का मानना है कि इन गानों की सामग्री ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS), ‘सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम’ (IT Act) और ‘पॉक्सो एक्ट’ (POCSO Act) के प्रावधानों का उल्लंघन करती है।

‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर कार्रवाई: इस गाने को लेकर आयोग ने अभिनेत्री नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त, निर्देशक किरण कुमार और निर्माताओं को 24 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। आयोग ने इसे ‘यौन उत्तेजक’ और ‘आपत्तिजनक’ बताया है।

तत्तिरी/ततिहारी गाने पर कार्रवाई: इस गाने के सिलसिले में गायक और गीतकार बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया), निर्देशक माही संधू और जोबन संधू को 25 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है।

कानूनी आधार: आयोग ने कहा कि यह ‘महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम’ का स्पष्ट उल्लंघन है, जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाता है।

आयोग का स्टैंड: NCW ने ज़ोर दिया है कि मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता और महिलाओं के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – 2033 तक सभी नागरिकों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा
(Action on obscene songs: National Commission for Women issues summons)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *