Axiom-4 मिशन कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा

Axiom

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के लिए एक और ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। Axiom-4 मिशन, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं, 25 जून को दोपहर 12:01 बजे (IST) अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से 26 जून को  शाम 4:30 बजे (IST) डॉकर करेगा, जो प्रक्षेपण के लगभग 28 घंटे बाद होगा।

यह ऐतिहासिक मिशन भारत, अमेरिका, हंगरी और पोलैंड के चार अंतरिक्ष यात्रियों को निम्न पृथ्वी कक्षा (LEO) में 14 दिन के वैज्ञानिक मिशन पर भेज रहा है। शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। उनके साथ इस मिशन में अमेरिका की पेगी व्हिट्सन (मिशन कमांडर), पोलैंड के स्लावोश उजनांस्की, और हंगरी के तिबोर कापू भी शामिल हैं।

मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री 60 वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे जो 31 देशों के होंगे, जिनमें कई परियोजनाएं इसरो की अगुवाई में की जाएंगी। ये प्रयोग माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रमों पर केंद्रित होंगे।

 

पेगी व्हिट्सन ने इस मिशन को वैज्ञानिक ज्ञान में वृद्धि और वैश्विक अंतरिक्ष सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। Axiom-4 मिशन, NASA, ISRO और अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच साझेदारी को और गहरा करेगा, जो भविष्य के अंतरिक्ष अन्वेषण के रास्ते खोलने में सहायक सिद्ध होगा।
OUR APP  DOWNLOAD NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *