
चर्चा में क्यों?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘नमन पुरस्कार 2026’ की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 के क्रिकेट सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और खेल के दिग्गजों को सम्मानित किया जायेगा ।
प्रमुख बिंदु
भारतीय क्रिकेट के दो महान दिग्गजों, रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को प्रतिष्ठित ‘कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जायेगा । यह सम्मान भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (महिला): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।
सत्र के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: इन पुरस्कारों के माध्यम से वर्ष 2024-25 के दौरान अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को सराहा गया।
ऐतिहासिक महत्व: नमन पुरस्कार भारतीय क्रिकेट कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जहाँ पूर्व और वर्तमान पीढ़ियों के क्रिकेट सितारे एक साथ मंच साझा करते हैं।
उद्देश्य: इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट के प्रति खिलाड़ियों के समर्पण को सम्मानित करना और युवा एथलीटों को खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – दुनिया के 25% दूध उत्पादन के साथ भारत नंबर वन
(BCCI Naman Awards 2026)
