#1. केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के देवना में किस संस्थान की एक्सटेंशन ब्रांच का शुभारंभ किया?
केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आज बेगूसराय के देवना में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी, निफ्ट के एक्सटेंशन ब्रांच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि यह केन्द्र महिलाओं के कौशल प्रशिक्षण का बड़ा केन्द्र बनेगा यहां चार लाख जीविका दीदियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
#2. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हाजीपुर में किस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया?
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हाजीपुर में राज्य स्तरीय स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री कुमार ने जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ संवाद भी किया।
#3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितम्बर 2024 में बिहार से संबन्धित कितने करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया ?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रांची हवाई अड्डे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छह सौ करोड़ रूपये से अधिक की रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने पटना-टाटा नगर, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा सहित छह वंदेभारत रेलगाडियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री मोदी ने देवघर से गया होते हुए वाराणसी के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत की।
#4. महीने में बारह दिन टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करने हेतु स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कितने प्रतिरक्षण कॉर्नरों का शुभारंभ किया?
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 15 सितंबर 2024 पटना जिले के फुलवारीशरीफ अंचल अन्तर्गत कुरकुरी में हेल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्र में आयोजित समारोह में राज्य के एक हजार प्रतिरक्षण कॉर्नरों का शुभारंभ किया। इन केन्द्रों पर महीने में बारह दिन टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होगी।
#5. समाज कल्याण विभाग ने बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नए सदस्यों के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया है?
| समाज कल्याण विभाग ने बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नए सदस्यों की नियुक्ति की है। पटना के हुलेश मांझी, मधुबनी की संगीता ठाकुर, समस्तीपुर की ज्योति कुमारी, पटना की शीला पंडित प्रजापति, बांका के सुग्रीव दास और वैशाली के राकेश सिंह आयोग के सदस्य बनाए गये हैं।
|
#6. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार और पुनर्विकास कार्य के तहत किस प्रकार के भवन का उद्घाटन करने की योजना बनाई है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 13 सितंबर 2024 पटना में विश्वेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार और पुनर्विकास कार्य के तहत जी प्लस सेवन भवन का उद्घाटन किया ।
#7. राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 12 सितंबर 2024 को किस दो व्यक्तियों को राज्य के नये सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई?
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 12 सितंबर 2024 ब्रजेश मेहरोत्रा और प्रकाश कुमार को राज्य के नये सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई।
#8. सात निश्चय योजना के बेहतर कार्यान्वयन के लिए जारी की गई जिलों की रैंकिंग में कौन सा जिला पहले स्थान पर है?
सात निश्चय योजना के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर बिहार विकास मिशन ने जिलों की रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में अररिया जिला पहले स्थान पर है जबकि मधुबनी जिले को इस सूची में सबसे अंतिम स्थान मिला है।
#9. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के कार्यान्वयन में राज्यभर में कौन सा जिला पहला स्थान प्राप्त किया है?
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के कार्यान्वयन में बक्सर जिले को राज्यभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
#10. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत अगले वर्ष तक कितने किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने की योजना बनाई है?
ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत अगले वर्ष तक तेईस हजार किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। योजना के तहत छह हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण शुरू हो चुका है।



