#1. अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र (CIP) का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र भारत के किस शहर में स्थापित किया जा रहा है –
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (सीएसएआरसी) की स्थापना के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निवेश का मुख्य उद्देश्य आलू और शकरकंद की उत्पादकता, कटाई के बाद प्रबंधन और मूल्य संवर्धन में सुधार करके खाद्य और पोषण सुरक्षा, किसानों की आय और रोजगार सृजन को बढ़ाना है।
#2. SDG इंडेक्स 2025 में भारत किस स्थान पर रहा –
भारत ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (एसडीजी) को प्राप्त करने में प्रगति करने वाले 167 देशों की लिस्ट में पहली बार टॉप 100 में आने के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क (एडीएसएन) द्वारा जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट (एसडीआर) के 10वें एडिशन के अनुसार, भारत 2025 एसडीजी इंडेक्स में 67 अंकों के साथ 99वें स्थान पर है। अमेरिका इस लिस्ट में 75.2 अंकों के साथ 44वें स्थान पर है।
#3. वैश्विक शांति सूचकांक (GPI) 2025 में भारत की रैंक क्या रही –
वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index – GPI) 2025, जो अब अपने 19वें संस्करण में है, दुनिया में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति का सबसे प्रमुख मापक बना हुआ है। इंस्टिट्यूट फॉर इकनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा विकसित यह सूचकांक 163 देशों की शांति स्थिति का मूल्यांकन करता है, जो विश्व की 99.7% आबादी को कवर करता है। आइसलैंड वर्ष 2008 से लगातार दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है। यूक्रेन युद्ध के लंबा खिंचने, पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और आंतरिक राजनीतिक दमन के कारण रूस को 2025 के वैश्विक शांति सूचकांक (GPI) में सबसे निचला स्थान (रैंक 163) प्राप्त हुआ है। इसके ठीक बाद यूक्रेन का स्थान है। भारत ने 163 देशों में 115वां स्थान प्राप्त किया है, और इसका GPI स्कोर 2.229 है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 0.58% सुधार को दर्शाता है।
#4. बिहार सरकार द्वारा किस योजना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में ‘विवाह मंडप’ बनाए जाएंगे –
बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम के लिए ‘विवाह मंडप’ बनाए जाएंगे। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ को मंजूरी दी गई। इस योजना के लिए 40 अरब 26 करोड़ से ज्यादा की राशि से 8,053 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप निर्माण कराया जाएगा। इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जाएगा।
#5. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस कब मनाया जाता है –
हर वर्ष 23 जून को दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोक सेवकों और सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा किए गए योगदान को सम्मानित करना है। यह दिन वैश्विक विकास में लोक सेवा की भूमिका, नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका और युवा वर्ग को शासन में भागीदारी हेतु प्रेरित करने का संदेश देता है।
#6. ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA)’ के तहत किस जिले से 30 जनजातीय कौशल केंद्रों की शुरुआत हुई –
उत्तर प्रदेश के आकांक्षी जनपद सोनभद्र से ‘30 जनजातीय कौशल केंद्रों’ का भव्य शुभारंभ हुआ। ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA)’ के तहत 30 आकांक्षी जनजातीय जिलों में जन शिक्षण संस्थानों के माध्यम से जनजातीय कौशल केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनका क्रियान्वयन कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत 1 लाख जनजातीय युवाओं को 2024 से 2029 तक NSQF-अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय ज़रूरतों, पारंपरिक ज्ञान और बाज़ार की मांग के अनुसार डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे प्रशिक्षण सीधे आजीविका से जुड़ सके। ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA)’ भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2024 को की थी। इस पांच वर्षीय अभियान का उद्देश्य देश के 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 63,843 जनजातीय बहुल गांवों में रहने वाले 5 करोड़ से अधिक जनजातीय नागरिकों को समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास से जोड़ना है।
#7. अंबुबाची मेला किस शक्तिपीठ में आयोजित होता है –
मां कामाख्या देवी के मंदिर में इस समय अंबुबाची मेला लगा हुआ है। देशभर से आए लाखों भक्त मां कामाख्या क्षेत्र में साधना में लीन हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि यह मेला तांत्रिक साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है और हर वर्ष लाखों श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं। अंबुबासी मेले में आस्था और प्रकृति के चक्र का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। शक्ति की उपासना और तांत्रिक परंपराओं के जीवंत प्रतीक अंबुबासी मेले का आयोजन मां कामाख्या धाम, गुवाहाटी में पूरे श्रद्धा-भाव से चल रहा है।
#8. ‘नव्या’ पायलट योजना का उद्देश्य है –
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी), कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के साथ मिलकर एक नई पहल की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में किशोरियों के कौशल विकास के लिए एक संयुक्त पायलट पहल ‘नव्या’–युवा किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के ज़रिए आकांक्षाओं का पोषण कार्यक्रम की की जाएगी। नव्या एक पायलट पहल है, जिसका मकसद 16-18 वर्ष की आयु की किशोरियों को कक्षा 10 की न्यूनतम योग्यता के साथ मुख्य रूप से गैर-पारंपरिक नौकरी भूमिकाओं में व्यावसायिक प्रशिक्षण मुहैया कराना है।
#9. भारत और फ्रांस के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 2025 में कौन-सा संस्करण आयोजित किया गया –
भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘शक्ति’ इस समय फ्रांस के कैंप लारजैक, ला कावेलरी में पूरी गति से जारी है। भारत व फ्रांस यहां अपने अत्याधुनिक हथियारों से कॉम्बैट व गोलाबारी का अभ्यास कर रहे हैं। यहां आधुनिक हवाई खतरों से निपटने के लिए दोनों पक्षों ने मिलकर ड्रोन-रोधी तकनीक पर भी प्रशिक्षण लिया। इस अभ्यास में आक्रामक ड्रोन को निष्क्रिय करने वाले अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म्स का लाइव प्रदर्शन किया गया है।
#10. अमेरिका द्वारा ईरान में किस बम का प्रयोग फार्दो परमाणु केंद्र पर किया गया –
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीका ने ईरान में फार्दो, नतांज और इस्फहान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं। बमों का पूरा पेलोड प्रमुख परमाणु केन्द्र फार्दो पर गिराया गया। रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस हमले में जीबीयू-57ए मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर, “बंकर बस्टर” बम का इस्तेमाल किया गया था। GBU-57A/B मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर को बोइंग ने डिजाइन किया है और इसका निर्माण अमेरिकी वायुसेना ने किया है। इसे अमेरिकी वायुसेना के पास सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम कहा जाता है। GBU-57A/B मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर का वजन लगभग 14,000 किलोग्राम है – जो संयुक्त रूप से दो अफ्रीकी हाथियों के बराबर है। यह लगभग 20.5 फीट लंबा है और इसका व्यास 31.5 इंच है। इसका वारहेड, AFX-757 और PBXN-114 विस्फोटकों का मिश्रण है, जिसका वजन लगभग 2,500 किलोग्राम है।



