करेंट अफेयर्स क्विज – अप्रैल 2025

 

#1. त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान के चालक दल में कितनी महिला अधिकारी शामिल हैं –

भारतीय नौसेना जलयात्रा प्रशिक्षण केंद्र, कोलाबा, मुंबई से कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. रमेश द्वारा मुंबई-सेशेल्स-मुंबई त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ 7 अप्रैल, 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के 12 सदस्यीय महिला चालक दल के साथ यह अभियान आईएएसवी त्रिवेणी पर सवार होकर मुंबई-सेशेल्स-मुंबई की 4,000 समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण 55-दिवसीय यात्रा पर निकला।

#2. 150वीं इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) असेंबली कहाँ आयोजित हुई –

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित 150वीं इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) असेंबली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर देने की भावना पर आधारित है।

#3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किस देश की राजधानी लिस्बन में “सम्मान की कुंजी” प्रदान की गई –

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन शहर का मानद नागरिक बनाया गया है और 7 अप्रैल 2025 को उन्हें लिस्बन शहर की प्रतिष्ठित “की ऑफ ऑनर” प्रदान की गई। राष्ट्रपति मुर्मू को यह चाबी लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास के द्वारा शहर के ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ में प्रदान की। राष्ट्रपति मुर्मू 7-10 अप्रैल 2025 तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की दो देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

#4. भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल ब्रिज किस स्थान पर बना है –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामेश्वरम में ‘पंबन रेल पुल’ का उद्घाटन किया। ये भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है। 2019 में पीएम मोदी ने ही इसकी नींव रखी थी। 2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज रामेश्वरम (पंबन द्वीप) को तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है। प्रधानमंत्री ने रिमोट डिवाइस का उपयोग करके पुल के वर्टिकल लिफ्ट स्पैन को संचालित किया, जिससे तटरक्षक जहाज नीचे से गुजर सका। नवनिर्मित संरचना देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल है, जो स्वदेशी इंजीनियरिंग की अभूतपूर्व प्रगति को दर्शाता है। पीएम मोदी ने चेन्नई में रामेश्वरम और तांबरम के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई, जिससे क्षेत्रीय संपर्क में और वृद्धि होगी और यात्रियों और तीर्थयात्रियों के लिए सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। पीएम मोदी ने 2019 में पंबन ब्रिज का शिलान्यास किया था और 5 साल में यह समुद्र के ऊपर बनकर तैयार हो गया है। पंबन ब्रिज को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह डबल ट्रैक वाला ब्रिज हाई-स्पीड ट्रेनों के संचालन के लिए उपयुक्त है, जो इसे तकनीकी रूप से उन्नत बनाता है। 2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज कई मायनों में खास है। इसमें 18.3 मीटर के 99 स्पैन और 72.5 मीटर का एक वर्टिकल लिफ्ट स्पैन है जो 17 मीटर की ऊंचाई तक उठता है।

#5. हाल ही में (अप्रैल 2025 में) MoEFCC द्वारा जारी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे अधिक वन अतिक्रमण किस राज्य में हुआ है –

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें खुलासा किया गया है कि मार्च 2024 तक, भारत के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) में कुल 13,056 वर्ग किलोमीटर (या 13,05,668.1 हेक्टेयर) वन क्षेत्र अतिक्रमण के अधीन था। यह अप्रैल 2023 में रिपोर्ट की गई 7,506.48 वर्ग किलोमीटर अतिक्रमित वन भूमि की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश (एमपी) में सबसे अधिक वन अतिक्रमण है, जो 5,460.9 वर्ग किलोमीटर को कवर करता है, इसके बाद असम में 3,620.9 वर्ग किलोमीटर है।

#6. दिल्ली किस क्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) लागू करने वाला राज्य/केंद्रशासित प्रदेश बना –

एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में, केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के बाद आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) को लागू करने वाला दिल्ली 35वां राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश बन गया। 23 सितम्बर 2018 को शुरू की गई आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई स्वास्थ्य सेवा में एक बड़ा बदलाव लेकर आई है, खासकर देश भर के लाखों गरीब और कमज़ोर परिवारों के लिए।

#7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका का कौन-सा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ शनिवार को कोलंबो में प्रदान किया गया। यह सम्मान श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने एक भव्य समारोह में उन्हें सौंपा। यह सम्मान केवल उन राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाता है जिन्होंने श्रीलंका के साथ मित्रता और सहयोग को विशेष रूप से आगे बढ़ाया हो। यह प्रधानमंत्री मोदी को किसी विदेशी देश से मिला 22वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

#8. सौरव गांगुली किस समिति के अध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त हुए हैं –

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली फिर से आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वीवीएस लक्ष्मण भी पैनल के सदस्य बने रहेंगे। गांगुली को वर्ष 2021 में समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे अनिल कुंबले की जगह लेंगे।

#9. खेलो इंडिया युवा खेल 2025 के शुभंकर ‘गजसिंह’ को किससे प्रेरणा मिली है –

बिहार 4 से 15 मई तक खेलो इंडिया युवा खेल-2025 के सातवें संस्करण की मेजबानी करेगा। खेल पटना, गया, राजगीर, बेगूसराय और भागलपुर सहित विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पटना में मुख्‍यमंत्री सचिवालय में आयोजित एक समारोह में खेलो इंडिया युवा खेल-2025 के शुभंकर और प्रतीक चिन्‍ह का अनावरण किया। खेलो इंडिया का शुभंकर “गजसिंह” होगा, जो हाथी की शक्ति और शेर के दिल का प्रतीक है। शुभंकर नालंदा और बोधगया के पाल वंश की अभिलेखीय विरासत से लिया गया है, जिसे मंदिरों और उनके स्तंभों पर उकेरा गया है।

#10. अनुसूचित जाति में आरक्षण के वर्गीकरण को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना –

तेलंगाना, भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने राज्य में अनुसूचित जातियों में आरक्षण में वर्गीकरण लागू किया है। राज्य सरकार ने कोटा के भीतर कोटा प्रदान करने का सरकारी आदेश 14 अप्रैल 2025 को डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जारी किया। डॉ भीम राव अंबेडकर जो स्वतंत्र भारत में अनुसूचित जाति के सबसे बड़े नेता भी थे, भारत के संविधान को तैयार करने के लिए भारतीय संविधान सभा द्वारा गठित मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता भी माना जाता है। डॉ अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।

Results

One thought on “करेंट अफेयर्स क्विज – अप्रैल 2025”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *