करेंट अफेयर्स क्विज – फरवरी 2025

 

#1. पहला रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन कहां आयोजित किया गया था –

पहला रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन, 28 और 29 जनवरी 2025 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में आयोजित किया गया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर पहले रायसीना मध्य पूर्व सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। डॉ. एस जयशंकर 27 और 29 जनवरी 2025 को संयुक्त अरब अमीरात की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर थे। जून 2024 में विदेश मंत्री के रूप में पुनः नियुक्त होने के बाद डॉ. जयशंकर की यह संयुक्त अरब अमीरात की तीसरी यात्रा थी।

#2. प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए गठित न्यायिक समिति के अध्यक्ष कौन हैं –

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 29 जनवरी 2025 को प्रयागराज में महाकुंभ में भगदड़ की घटना की जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक समिति का गठन किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या (अमावस्या का दिन) के अवसर पर तड़के सुबह मची भगदड़ में 30 लोग मारे गए और 60 घायल हो गए थे।

#3. ऑन्कोसेरसियासिस को समाप्त करने वाला अफ्रीका का पहला देश कौन सा है –

अफ्रीका महाद्वीप में नाइजर त्‍वचा और आंखों की एक गंभीर बीमारी ऑन्कोसेरसियासिस को खत्म करने वाला पहला देश बन गया है। नाइजर को दुनिया का पाँचवाँ देश और अफ्रीका का पहला देश माना जाता है, जिसने परजीवी ऑन्कोसेरका वॉल्वुलस के प्रसार को सफलतापूर्वक रोका है। इस मील के पत्थर तक पहुँचने वाले अन्य चार देश सभी अमेरिका में स्थित हैं: कोलंबिया, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको। ऑन्कोसेरसियासिस, जिसे आमतौर पर रिवर ब्लाइंडनेस के रूप में जाना जाता है, एक परजीवी रोग है और यह ट्रेकोमा के बाद दुनिया भर में अंधेपन का दूसरा प्रमुख संक्रामक कारण है। यह मुख्य रूप से नदी के किनारे के इलाकों में पाई जाने वाली संक्रामक काली मक्खियों के काटने से मनुष्यों में फैलता है।

#4. फरवरी 2025 तक भारत में किस राज्य में सबसे अधिक रामसर स्थल हैं?

केंद्र ने भारत में चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है, जिससे कुल संख्या 89 हो गई है। तमिलनाडु सबसे अधिक रामसर स्थलों वाला राज्य बन गया है, अब कुल 20 हैं।

#5. भारत में हाल ही में (जनवरी 2025 में) कितने नए रामसर स्थलों को जोड़ा गया है –

केंद्र ने चार नए रामसर स्थलों को जोड़ने की घोषणा की है। इससे कुल रामसर स्थलों की संख्या 89 हो गई है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विश्व आर्द्रभूमि दिवस से पहले सरकार ने तमिलनाडु में सक्करकोट्टई पक्षी अभयारण्य और थेर्थंगल पक्षी अभयारण्य, सिक्किम में खेचोपलरी आर्द्रभूमि और झारखंड में उधवा झील को देश के रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।
Finish

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *