करेंट अफेयर्स क्विज – फरवरी 2025

 

#1. ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025’ कहां आयोजित किया जाएगा –

फ़रवरी 2025 में, ब्राज़ील ने घोषणा की कि अगला ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025’ 6-7 जुलाई, 2025 को रियो डी जेनेरियो (ब्राज़ील) में होगा। 2025 के दौरान, ब्राज़ील विकासशील देशों के समूह का नेतृत्व करेगा और वैश्विक शासन सुधार को प्राथमिकता देने और वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की योजना बना रहा है।

#2. 9वीं एशिया आर्थिक वार्ता कहां आयोजित की जा रही है –

9वीं एशिया आर्थिक वार्ता महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की जा रही है। एशिया आर्थिक वार्ता भू-अर्थशास्त्र पर विदेश मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम ‘ट्रैक 1.5 वार्ता’ का हिस्‍सा है। तीन दिन का यह कार्यक्रम पुणे इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है। वार्ता का विषय विखंडन के युग में आर्थिक लचीलापन और पुनरुत्थान रखा गया है।

#3. भारतीय रिजर्व बैंक ने कौन सा मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जो आर्थिक और वित्तीय डेटा प्रदान करेगा –

भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘आरबीआई डेटा’ नाम से एक मोबाइल ऐप शुरू किया है, जो लोगों को भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित व्यापक आर्थिक और वित्तीय आंकड़े उपलब्ध कराएगा। बैंक ने एक बयान में कहा कि यह ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित आर्थिक डेटा की 11 हजार से अधिक विभिन्न श्रृंखलाएं उपलब्ध कराएगा। उपयोगकर्ता डेटा डाउनलोड भी कर सकते हैं। ऐप में डेटा के स्रोत का विवरण भी शामिल है।

#4. हाल ही में (फरवरी 2025 में) नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में किसने कार्यभार संभाला –

ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। श्री कुमार ने इस पद पर राजीव कुमार का स्थान लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद अपने संदेश में श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान है और भारत के प्रत्येक नागरिक को मतदाता बनना चाहिए।

#5. हाल ही में (फरवरी 2025 में) दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है –

श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। नई दिल्ली में दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम की घोषणा की गई। श्रीमती रेखा गुप्‍ता ने राजनिवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। हाल ही में विधानसभा चुनाव में श्रीमती रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की थी।

#6. खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के दूसरे चरण को स्थगित करने का मुख्य कारण क्या था –

खेलो इंडिया विंटर गेम्‍स 2025 का दूसरा और अंतिम चरण पर्याप्‍त हिमपात नहीं होने के कारण स्‍थगित कर दिया गया है। यह खेल प्रतियोगिता पहले जम्‍मू-कश्‍मीर के गुलमर्ग में शनिवार 22 फरवरी से शुरू होने वाली थी। गुलमर्ग के कंगदूरी फेज-1 और गोल्‍फ कोर्स क्‍लब में अल्‍पाइन स्‍कीइंग, नोर्डिक स्‍कीइंग, स्‍कीइंग माउंटेनियरिंग और स्‍नो बोर्डिग की प्रतियोगिताए होने वाली थीं। शीतकालीन खेलों का पहला चरण पिछले महीने की 23 से 27 तारीख तक लद्दाख में आयोजित किया गया था।

#7. 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत कहां की गई –

23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप चेन्‍नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई। यह प्रतियोगिता 20 फरवरी तक चलेगी। पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश भर के 1476 पैरा-एथलीट भाग ले रहे हैं। उनकी 30 टीमें 155 स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। इसके साथ ही यह देश में सबसे बड़ी पैराएथलेटिक्‍स प्रतियोगिता बन गई है।

#8. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा द्वारका में किए जा रहे नवीनतम अंतर्जलीय अन्वेषण का प्रमुख उद्देश्य क्या है –

भगवान कृष्ण की नगरी द्वारका से जुड़े इसके राज को एक बार फिर सामने लाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने खोज शुरू कर दी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अपर महानिदेशक (पुरातत्व) प्रो. आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व में पांच पुरातत्वविदों के दल ने द्वारका के तट पर अभूतपूर्व अंतर्जलीय अन्वेषण शुरू किया है।

#9. महाकुंभ 2025 पर जारी स्मारक डाक टिकटों में कौन से प्रमुख स्थल दर्शाए गए हैं –

डाक विभाग को महाकुंभ 2025 पर तीन टिकटों के साथ एक स्मारक स्मारिका पत्रक जारी करने पर गर्व है। टिकटों का अनावरण माननीय केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रयागराज के अरैल घाट डाकघर में किया। श्री शंख सामंत द्वारा डिजाइन किए गए स्मारक डाक टिकटों में त्रिवेणी तीर्थ के तीन प्रमुख पहलुओं – महर्षि भारद्वाज आश्रम, स्नान और अक्षयवट को खूबसूरती से दर्शाया गया है।

#10. भारत का पहला राज्य जिसने समर्पित वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC) नीति 2025 पेश की है, कौन सा है –

मध्य प्रदेश (एमपी) भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने एक समर्पित वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति 2025 पेश की है, जो खुद को वैश्विक नवाचार, प्रौद्योगिकी और व्यापार सहयोग के लिए एक अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करता है। मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एमपीएसईडीसी) नीति को लागू करने के लिए जिम्मेदार नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *