करेंट अफेयर्स क्विज – फरवरी 2025

 

#1. विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है –

यूनेस्को के सदस्य देशों द्वारा 2011 में घोषित और संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2012 में संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाए जाने के बाद, 13 फरवरी विश्व रेडियो दिवस (WRD) बन गया। इस वर्ष के विषय ‘रेडियो और जलवायु परिवर्तन’ ने जलवायु संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने में रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

#2. हाल ही में फॉय सागर झील का नाम बदल दिया गया है, यह झील किस राज्य में है –

राजस्थान सरकार ने अजमेर में 132 साल पुरानी फॉय सागर झील का नाम बदलकर वरुण सागर कर दिया है। इसका नाम झील बनाने वाले अंग्रेज इंजीनियर फोय के नाम पर रखा गया था। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि नाम परिवर्तन गुलामी के प्रतीकों को हटाने और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के प्रयास को दर्शाता है।

#3. ‘पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना’ की शुरुआत कब की गई थी –

पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना की पहली वर्षगांठ है। पिछले वर्ष 13 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभूतपूर्व पहल का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य छत पर सौर पैनल लगाने की सुविधा देकर घरों को मुफ़्त बिजली प्रदान करना है। दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सोलर पहलपीएमएसजीएमबीवाईमार्च 2027 तक एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा की आपूर्ति करने के उत्साहपूर्ण लक्षित दृष्टिकोण के साथ भारत के ऊर्जा परिदृश्य को नया आकार दे रही है। 27 जनवरी, 2025 तकइस योजना से छत पर सौर ऊर्जा लगाने के माध्यम से 8.46 लाख परिवारों को लाभ मिल चुका है।

 

#4. मणिपुर में राष्ट्रपति शासन किस अनुच्छेद के तहत लागू किया गया है –

मणिपुर में गुरुवार को संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। पांच दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति को मणिपुर के राज्यपाल से एक रिपोर्ट मिली है और राष्ट्रपति को मिली रिपोर्ट और अन्य सूचनाओं पर विचार करने के बाद वह इस बात से संतुष्ट हैं कि ऐसी स्थिति पैदा हो गई है, जिसमें उस राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती।

#5. भारत ने 2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप में कितने स्वर्ण पदक जीते –

पैरा-तीरंदाज के 27 सदस्यीय भारतीय दल ने अपने 2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप-विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता अभियान का समापन, छह स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर समाप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर भारतीय दल ने 12 पदक – छह स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य जीते। 2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप-विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता 2-11 फरवरी 2025 तक बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित किया गया था।

#6. अमेरिका की नई राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) कौन बनी हैं –

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने तुलसी गबार्ड को वहां की नई राष्ट्रीय खुफिया निदेशक- डीएनआई के रूप में पुष्टि की है। तुलसी गबार्ड राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पसंद है। अमरीका की विभिन्न खुफिया एजेंसियों के कामकाज की देखरेख और समन्वय के लिए गबार्ड के नामांकन पर बहुप्रतीक्षित अंतिम सीनेट वोट मिला।

#7. 2024 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत कौन से स्थान पर रहा –

11 फरवरी 2025 को जारी 2024 भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 180 देशों/क्षेत्रों में 96वें स्थान पर है। पिछले साल, 2023 में भारत 93वें स्थान पर था। भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक कथित सार्वजनिक क्षेत्र के भ्रष्टाचार स्तर के आधार पर 180 देशों/क्षेत्रों को रैंक करता है। डेनमार्क लगातार सातवीं बार सूचकांक में शीर्ष पर रहा और उसे सबसे कम भ्रष्ट देश माना गया। भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक बर्लिन, जर्मनी स्थित गैर-सरकारी संगठन, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी किया जाता है।

#8. विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है –

विश्व सरकार शिखर सम्मेलन का 12वां संस्करण 10 फरवरी 2025 को दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू हुआ। 10 से 13 फरवरी 2025 तक दुबई में आयोजित होने वाला चार दिवसीय कार्यक्रम वैश्विक विचारकों, विशेषज्ञों और निर्णय निर्माताओं को एक साथ लाएगा,जिसमे भविष्य की सरकारों और प्रगति को आकार देने के लिए आवश्यक उपकरणों, नीतियों और मॉडलों के विकास में योगदान दे सके।

#9. पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को कौन-सा उपहार दिया –

पीएम मोदी बुधवार को फ्रांस की दो दिन की अपनी यात्रा समाप्त कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए। यूरोपीय देश में एक बार फिर उनकी ‘गिफ्ट डिप्लोमेसी’ की खूब चर्चा है। इस तरह से वह दूसरे देशों के लोगों को भारतीय संस्कृति और शिल्प से जोड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी को खास उपहार दिए। उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस से मुलाकात के दौरान उनके बच्चों के लिए भी तोहफे दिए। फ्रांसीसी राष्ट्रपति को उपहार – जड़े हुए पत्थरों के साथ डोकरा कलाकृति संगीतकार : जिसमें वाद्ययंत्र बजाती महिलाओं की दो मूर्तियां हैं। प्रतिष्ठित डोकरा कला छत्तीसगढ़ की एक प्रमुख धातु-ढलाई परंपरा है, जो प्राचीन मोम तकनीक का उपयोग करके बनाई जाती है।

#10. भारत और फ्रांस के बीच पहला भारतीय वाणिज्य दूतावास किस शहर में स्थापित किया गया –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ऐतिहासिक फ्रांसीसी शहर मार्से में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। दिन में इससे पहले दोनों नेताओं ने शहर में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की। उन्होंने मजारग्यूज युद्ध कब्रिस्तान में प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *