करेंट अफेयर्स क्विज – मार्च 2025

 

#1. ‘विज़न 2020 इंडिया’ के लिए सद्भावना राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है –

19 मार्च, 2025 को, भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत को ‘विज़न 2020 इंडिया’ के लिए सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया है, जो पूरे भारत में परिहार्य अंधेपन और दृश्य हानि को खत्म करने पर केंद्रित एक राष्ट्रीय पहल है। यह घोषणा चेन्नई, तमिलनाडु (TN) में एक प्रमुख नेत्र देखभाल संस्थान शंकर नेत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई, जो विज़न 2020 इंडिया का एक अभिन्न सदस्य है।

#2. ‘नेवा’(राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन) को लागू करने के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला 28वां विधानमंडल कौन बना –

दिल्ली सरकार, भारत सरकार का संसदीय कार्य मंत्रालय और दिल्ली विधान सभा सचिवालय ने राष्‍ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन – नेवा को लागू करने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।

#3. परियोजना 1135.6 के दूसरे जलपोत का नाम क्या रखा गया है –

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा परियोजना 1135.6 के अतिरिक्त अनुवर्ती जहाजों की श्रृंखला के दूसरे जलपोत का जलावतरण किया गया। इसका नाम ‘तवस्या’ है और रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ तथा एफओसी-इन-सी पश्चिम वाइस एडमिरल संजय जे सिंह की उपस्थिति में 22 मार्च, 2025 को गोवा स्थित जीएसएल में श्रीमती नीता सेठ द्वारा इसे जलावतरित किया गया। ये युद्धपोत पी1135.6 जहाजों के अनुवर्ती हैं, जिनका निर्माण अब भारतीय शिपयार्ड द्वारा स्वदेशी तौर पर किया जा रहा है। इस पोत का नाम ‘तवस्या ’ रखा गया है, जो ‘महाभारत’ के महान योद्धा ‘भीम’ की गदा के नाम पर है।

#4. ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2025’ का शुभारंभ किसने किया –

विश्व जल दिवस पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने हरियाणा के पंचकूला से देशव्यापी जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2025 का शुभारंभ किया। यह अभियान जल शक्ति मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के सहयोग से शुरू किया गया है। जल शक्ति मंत्री ने हरियाणा के लिए ‘मुख्यमंत्री जल संचय योजना’ और जल संसाधन एटलस का भी ई-शुभारंभ किया, जो वैज्ञानिक जल संसाधन प्रबंधन में सहायता करता है।

#5. वर्ष 2025 का होलबर्ग पुरस्कार ____ को प्राप्त होगा –

मार्च 2025 में, भारतीय साहित्यिक सिद्धांतकार और उत्तर-औपनिवेशिक विद्वान गायत्री चक्रवर्ती स्पिवक को 2025 के होलबर्ग पुरस्कार का प्राप्तकर्ता नामित किया गया था। यह पुरस्कार उत्तर-औपनिवेशिक अध्ययन, नारीवादी सिद्धांत और साहित्यिक आलोचना में उनके अभूतपूर्व कार्य को मान्यता देता है।

#6. चौथी भारत-ईयू समुद्री सुरक्षा वार्ता कहाँ आयोजित की गई –

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने 21 मार्च को दिल्ली में चौथी भारत-ईयू समुद्री सुरक्षा वार्ता आयोजित की। इसमें दोनों पक्षों ने समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने और वैश्विक कल्याण के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुआनपुई सैयावी, संयुक्त सचिव ने किया। वहीं, ईयू प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मेसिएज स्टाडेजेक, निदेशक (सुरक्षा और रक्षा नीति), यूरोपीय बाह्य कार्रवाई सेवा ने किया।

#7. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं –

नामीबिया में नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। 72 वर्षीय नंदी-नदैतवाह ने पिछले साल नवंबर में 58% वोट हासिल कर राष्ट्रपति चुनाव जीता था। उन्‍होंने ने नांगोलो म्बुम्बा का स्थान लिया है, जिन्होंने फरवरी 2024 में राष्ट्रपति हेज गींगोब के निधन के बाद अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था।

#8. मार्च 2025 में ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है –

हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को इस साल का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जाएगा। इसकी घोषणा नई दिल्ली में की गई। श्री शुक्ल राजधानी रायपुर में रहते हैं और उनका जन्म एक जनवरी उन्नीस सौ सैंतालीस को राजनांदगांव में हुआ। वे पिछले पचास सालों से साहित्य लेखन में जुटे हुए हैं। उनका पहला कविता संग्रह ‘‘लगभग जयहिन्द‘‘ वर्ष उन्नीस सौ इकहत्तर में प्रकाशित हुआ था। उनके उपन्यास ‘‘नौकर की कमीज‘‘, ‘‘खिलेगा तो देखेंगे‘‘ और ‘‘दीवार में एक खिड़की‘‘ हिन्दी के सबसे बेहतरीन उपन्यासों में माने जाते हैं। साथ ही उनकी कहानियों का संग्रह ‘‘पेड़ पर कमरा‘‘ और ‘‘महाविद्यालय‘‘ भी चर्चा में रहा है। उनकी कविताओं में ‘‘वह आदमी चला गया, नया गरम कोर्ट पहनकर‘‘, ‘‘आकाश धरती को खटखटाता है‘‘ और ‘‘कविता से लंबी कविता‘‘ बेहद लोकप्रिय हुई है।

#9. ‘अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस’ 2025 की थीम क्या है –

हर साल 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने वनों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उत्सव मनाने के लिए 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (आईडीएफ) घोषित किया। हर साल वनों पर सहयोगात्मक भागीदारी द्वारा एक नई थीम चुनी जाती है। इस वर्ष की थीम “वन और भोजन” है, जो वनों और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के बीच गहरे संबंध पर जोर देती है।

#10. नेशनल एनीमिया डे हर साल किस तारीख को मनाया जाता है –

हर साल 21 मार्च को ‘नेशनल एनीमिया डे’ मनाया जाता है। इस दिन लोगों को एनीमिया के बारे में जागरूक किया जाता है, इसके लक्षणों के बारे में बताया जाता है, ताकि इससे संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर सतर्कता बरती जा सके और इसे दूर किया जा सके। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, जिसे आमतौर पर शरीर में खून की कमी के तौर पर परिभाषित भी कर दिया जाता है।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *