करेंट अफेयर्स क्विज – मार्च 2025

 

#1. हाल ही में (मार्च 2025 में) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है –

भारतीय रिजर्व बैंक को सेंट्रल बैंकिंग लंदन द्वारा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। आरबीआई को इन-हाउस डेवलपर टीम द्वारा डेवलप किए गए ‘प्रवाह’ और ‘सारथी’ सिस्टम सहित अपनी पहलों के लिए सम्मानित और मान्यता दी गई है। पुरस्कार समिति ने इस बात पर गौर किया कि दोनों डिजिटल पहलों ने पेपर-बेस्ड सबमिशन के इस्तेमाल को कम किया है, जिससे आरबीआई की आंतरिक और बाहरी प्रक्रियाओं में बदलाव आया है।

#2. अतुल कुमार गोयल को 2025 में किस संगठन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया –

11 मार्च, 2025 को, मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित भारतीय बैंक संघ (IBA) ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पूर्व प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अतुल कुमार गोयल को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CE) नियुक्त किया। वह सुनील मेहता का स्थान लेंगे, जिन्होंने जनवरी 2020 से सितंबर 2024 तक IBA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया।

#3. कनाडा के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं –

पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्‍सठ वर्ष के कार्नी ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का स्‍थान लिया है। ट्रूडो नौ वर्ष तक कनाडा के प्रधानमंत्री रहे। किंग चार्ल्स के निजी प्रतिनिधि गवर्नर जनरल मैरी साइमन ने ओटावा में कार्नी को 24 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

#4. WAVES 2025 समिट का आयोजन किस शहर में होगा –

भारत सरकार ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को बढ़ावा देने के लिए 1 अरब डॉलर (लगभग 83,000 करोड़ रुपये) के फंड की घोषणा की है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी WAVES 2025 समिट से पहले एक उच्च स्तरीय बैठक में दी। WAVES 2025 एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया और मनोरंजन सम्मेलन है, जो 1 से 4 मई तक मुंबई में आयोजित होगा।

#5. क्यूएस रैंकिंग 2025 में कितने भारतीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों को टॉप 50 में शामिल किया गया है –

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नौ ऐसे भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) रैंकिंग 2025 में टॉप 50 में रखा गया है। क्यूएस सब्जेक्ट-वाइज रैंकिंग के 15वें एडिशन में नौ भारतीय विश्वविद्यालय और संस्थान दुनिया के टॉप 50 में शामिल हुए। इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईएसएम), धनबाद ने इंजीनियरिंग-मिनरल और माइनिंग के लिए वैश्विक स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त किया, जिससे यह देश का सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाला सब्जेक्ट एरिया बन गया। पिछले साल, आईएसएम 41वें स्थान पर था।

#6. मूडीज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में कितने प्रतिशत रहने की संभावना है –

भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। इसकी वजह सरकारी पूंजीगत खर्च में बढ़त और आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती और आयकर में कमी आने से खपत बढ़ने की उम्मीद है।

#7. जल सततता सम्मेलन 2025 का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया गया –

जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के अंतर्गत जल उपयोग दक्षता ब्यूरो (बीडब्ल्यूयूई) ने ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) के साथ मिलकर “जल सततता सम्मेलन 2025” नामक एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन का मुख्य विषय औद्योगिक जल उपयोग दक्षता था।

#8. ‘नो मनी फॉर टेरर’ (NMFT) सम्मेलन 2025 का आयोजन किस शहर में किया गया –

चौथा ‘नो मनी फॉर टेरर’ (एनएमएफटी) सम्मेलन 2025 में म्यूनिख में आयोजित किया गया, जहां भारत ने आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। एनएमएफटी एक वैश्विक मंत्रिस्तरीय पहल है जिसका उद्देश्य आतंकवादी वित्तपोषण का मुकाबला करना है।

#9. पीएम-युवा 3.0 योजना का उद्देश्य क्या है –

देश में पढ़ने, लेखन और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने तथा भारत और भारतीय लेखन को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के मकसद से युवा और उभरते लेखकों (30 वर्ष से कम आयु) को प्रशिक्षित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने 11 मार्च 2025 को पीएम-युवा 3.0 – युवा लेखकों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री योजना, एक लेखक परामर्श कार्यक्रम की शुरूआत की। 22 विभिन्न भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में युवा और उभरते लेखकों की बड़े पैमाने पर भागीदारी के साथ पीएम-युवा योजना के पहले दो संस्करणों के महत्वपूर्ण प्रभाव को देखते हुए, अब पीएम-युवा 3.0 लॉन्च किया जा रहा है।

#10. भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित नौसैन्य अभ्यास बोंगोसागर 2025 में भारतीय नौसेना की ओर से कौन सा युद्धपोत शामिल था –

भारत-बांग्लादेश नौसैन्य अभ्यास बोंगोसागर 2025 और एक समन्वित गश्त का आयोजन इस सप्ताह बंगाल की खाड़ी में किया गया। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस रणवीर और बांग्लादेश की नौसेना की तरफ से बीएनएस अबू उबैदा ने भाग लिया।

Results

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *