
#1. हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस संगठन ने गणितीय समस्याओं को सुलझाने के लिए अल्फाप्रूफ और अल्फाजियोमेट्री 2 लॉन्च किया –
अल्फाबेट इंक के कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान प्रभाग, गूगल डीपमाइंड ने कहा कि उसने जटिल गणितीय समस्याओं को सुलझाने में प्रगति की है, जो आज के एआई कार्यक्रमों के लिए चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बना हुआ है। Google ने AlphaProof को लॉन्च किया, जो गणितीय तर्क में माहिर है, और AlphaGeometry 2, ज्यामिति पर केंद्रित एक मॉडल का अपडेटेड वर्शन है जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था।
#2. हाल ही में (जुलाई 2024 में) असम में किस ऐतिहासिक स्थल को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है –
इस वर्ष यूनेस्को ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 46वें विश्व विरासत समिति सत्र में विश्व विरासत सूची में 25 नए ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया। इसके अलावा समिति ने दो महत्वपूर्ण संशोधनों को भी औपचारिक रूप दिया है। इनमें जापान का सादो द्वीप सोने की खदानें, थाईलैंड का फु फ्राबाट ऐतिहासिक पार्क, दक्षिण अफ्रीका का मानवाधिकार, मुक्ति और सुलह के लिए नेल्सन मंडेला विरासत स्थल, इटली के वाया एपिया और चीन के पेइचिंग सेंट्रल एक्सिस सहित 13 नए स्थल शामिल किए गए हैं। भारत के असम के मोइदाम्स को भारत के 43वें विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया।
#3. IVF तकनीक के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) दिवस प्रतिवर्ष दुनिया भर में कब मनाया जाता है –
विश्व इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) दिवस, (जिसे विश्व भ्रूणविज्ञानी दिवस के रूप में भी जाना जाता है) प्रतिवर्ष 25 जुलाई को दुनिया भर में आईवीएफ तकनीक, प्रजनन विज्ञान में सबसे महान नवाचारों में से एक, और दुनिया भर के परिवारों पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
#4. किस संगठन/कंपनी को हाल ही में (जुलाई 2024 में) पेरिस ओलंपिक 2024 से लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 तक चार वर्षों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का आधिकारिक प्रधान प्रायोजक नामित किया गया है –
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने ‘महारत्न’ और फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) को पेरिस ओलंपिक 2024 से लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 तक चार वर्षों के लिए अपना आधिकारिक प्रधान प्रायोजक नामित किया है।
#5. 27 जुलाई, 2024 को आयोजित नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक का विषय क्या था –
27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई, जिसका थीम विकसित भारत 2047 रखी गई। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर बैठक में फोकस रहा। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में विकसित भारत 2047 में अप्रोच पेपर और विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा हूई।
#6. भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सुविधा किस बंदरगाह पर स्थापित की जाएगी –
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 26 जुलाई को मुंबई में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण यानी JNPA के लिए 284.19 करोड़ रुपए की मंजूरी दी। इससे बंदरगाह पर इंटीग्रेटेड एग्री-एक्सपोर्ट फैसिलिटी शुरू की जाएगी। यह सुविधा पीपीपी यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के जरिए विकसित की जाएगी। अब निर्यात किए जाने वाले कृषि उत्पादों को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस सुविधा से गैर-बासमती चावल, मक्का, मसाले, प्याज और गेंहू के साथ ही मांस और समुद्री उत्पादों के एक्सपोर्टर्स को फायदा मिलेगा।
#7. यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में ऐतिहासिक ‘मोइदम्स’ को शामिल किया गया, यह किस राज्य में स्थित है –
असम के मोइदम्स को सांस्कृतिक श्रेणी में प्रतिष्ठित 43वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ है। लगभग सात सौ साल पुराने मोइदाम ईंट, पत्थर के खोखले तहखाना हैं और इनमें राजाओं और राजघरानों के अवशेष हैं। नई दिल्ली में आयोजित विश्व धरोहर समिति की बैठक में मोइदाम को शामिल करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। मोइदम्स विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला पहला सांस्कृतिक स्थल और पूर्वोत्तर का तीसरा स्थल है। दो अन्य काजीरंगा और मानस हैं जिन्हें प्राकृतिक विरासत श्रेणी के अंतर्गत अंकित किया गया था।
#8. राष्ट्रपति के ई-गिफ्ट पोर्टल का उद्देश्य क्या है –
राष्ट्रपति भवन ई-उपहार नामक एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपतियों को भेंट किये गए चुनिंदा उपहारों की नीलामी करेगा। इस पोर्टल का शुभारंभ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 25 जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया था।
#9. पर्यावरण राज्य मंत्री के अनुसार भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत हिस्सा वन-आच्छादित है –
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के अनुसार, देश का कुल वन क्षेत्र 7,13,789 वर्ग किलोमीटर है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 21.71% है। यह जानकारी राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 22 जुलाई 2024 को लोकसभा में दी। राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने भारत राज्य वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2021 के हवाले से यह जानकारी दी। भारत की वन स्थिति रिपोर्ट ‘भारतीय वन सर्वेक्षण’ जो देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है, द्वारा द्विवार्षिक रूप से तैयार की जाती है। भारतीय वन सर्वेक्षण केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत आती है। देश में सबसे अधिक वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में है जहां राज्य का 77,493 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वनाच्छादित है।
#10. हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारतीय सेना ने मंगोलिया में किस बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लिया –
भारतीय सेना की टुकड़ी मंगोलिया के उलानबटोर में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ के लिए रवाना हुई। यह अभ्यास 27 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा। 40 सैनिकों की इस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मद्रास रेजिमेंट की बटालियन द्वारा किया जा रहा है। एक महिला अधिकारी और दो महिला सैनिक भी इस दल में शामिल हैं।