भारत में पहली बार APAC-AIG की बैठक और वर्कशॉप (First-ever APAC-AIG meeting and workshop in India)

First-ever APAC-AIG

👉 भारत पहली बार एशिया पैसिफिक एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ग्रुप (APAC-AIG) की बैठक और कार्यशाला की मेजबानी करेगा।

👉 यह चार दिवसीय आयोजन 28 से 31 अक्टूबर तक नई दिल्ली में होगा।

👉 इसमें एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लगभग 90 विमान दुर्घटना जांचकर्ता भाग लेंगे।

👉 इस कार्यक्रम का आयोजन विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा किया जा रहा है, जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

👉 केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू 28 अक्टूबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

👉 APAC-AIG की यह वार्षिक बैठक एशिया पैसिफिक क्षेत्र के ICAO सदस्य देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी से होती है।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO 

DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE

READ ALSO – FIDE World Cup 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *