IAEA सदस्य देश जारी करेंगे आपात तेल भंडार (IAEA member countries to release emergency oil reserves)

IAEA member countries to release emergency oil reserves

चर्चा में क्यों?
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने घोषणा की है कि उसके सदस्य देश वैश्विक तेल संकट से निपटने के लिए अपने आपातकालीन भंडार (Emergency Reserves) से बड़ी मात्रा में तेल जारी करेंगे। यह कदम ईरान के साथ जारी संघर्ष और तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है।

प्रमुख बिंदु
IAEA ने कुल 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने की घोषणा की है। यह मात्रा वर्ष 2022 में यूक्रेन-रूस युद्ध के समय जारी की गई मात्रा से दोगुने से भी अधिक है।

एशिया और ओशिनिया के देश तत्काल तेल जारी करना शुरू करेंगे, जबकि यूरोप और अमेरिका के भंडारों से आपूर्ति इस महीने के अंत तक शुरू होगी।

सदस्य देशों ने कुल 41 करोड़ 20 लाख बैरल देने का वादा किया है, जिसमें लगभग 72 प्रतिशत कच्चा तेल (Crude Oil) और शेष परिष्कृत (Refined) उत्पाद होंगे।

अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने आशा जताई है कि ईरान के साथ संघर्ष अगले कुछ सप्ताह में समाप्त हो सकता है, जिसके बाद वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति सामान्य होगी और कीमतों में गिरावट आएगी।

उद्देश्य: इस आपात उपाय का मुख्य लक्ष्य वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति बढ़ाना और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – दुनिया के 25% दूध उत्पादन के साथ भारत नंबर वन
(IAEA member countries to release emergency oil reserves)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *