
चर्चा में क्यों?
18 मार्च 2026 को नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में ‘भारत जनजातीय महोत्सव 2026’ का शुभारंभ हो रहा है। इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम करेंगे। यह आयोजन आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक विरासत, कला और उद्यमिता (Entrepreneurship) को प्रदर्शित करने का एक प्रमुख मंच है।
प्रमुख बिंदु
यह महोत्सव 30 मार्च तक चलेगा। इसका आयोजन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (TRIFED) द्वारा किया जा रहा है।
सहभागिता: महोत्सव में देश-भर के 78 वन-धन विकास केंद्रों के 200 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें 300 से अधिक जनजातीय कारीगर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
इसमें आदिवासी समुदायों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प (Handicrafts), कपड़े, गहने, और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों की बिक्री और प्रदर्शनी की जाएगी।
कारीगरी के साथ-साथ यहाँ विभिन्न राज्यों के जनजातीय लोक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियाँ भी होंगी, जो भारत की विविध संस्कृति को दर्शाएंगी।
उद्देश्य: इस महोत्सव का मुख्य लक्ष्य जनजातीय कारीगरों को सीधे बाजार से जोड़ना और उनकी पारंपरिक कला को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है।
WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – 2033 तक सभी नागरिकों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा
(India Tribal Festival 2026: Celebrating tribal heritage in the national capital)
