जापान-भारत समुद्री अभ्यास (JIMEX-25)

JIMEX-25

👉 अभ्यास का नाम: जापान-भारत समुद्री अभ्यास (JIMEX-25)

👉 भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व: स्वदेश निर्मित शिवालिक श्रेणी का गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट पोत आईएनएस सह्याद्रि।

👉 समय अवधि (समुद्री चरण): 16 से 18 अक्टूबर 2025।

👉 बंदरगाह ठहराव (हार्बर चरण): आईएनएस सह्याद्रि ने 21 अक्टूबर 2025 को जापान के योकोसुका बंदरगाह पर ठहराव किया।

👉 जापानी भागीदारी (जेएमएसडीएफ): जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JIMEX) के जहाज असाही, ओमी और पनडुब्बी जिनरयू ने भाग लिया।

👉 मुख्य गतिविधियाँ:

* उन्नत पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास।

* मिसाइल रक्षा अभ्यास।

* उड़ान संचालन और पुनःपूर्ति द्वारा अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाना।

👉 महत्व: यह अभ्यास वर्ष 2014 में भारत और जापान के बीच स्थापित ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ के तहत दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाता है।

👉 उद्देश्य: हिंद-प्रशांत समुद्री क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करना।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO 

DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE

READ ALSO – एशियन यूथ गेम्स 2025 (Asian Youth Games 2025)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *