
चर्चा में क्यों?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को लंदन में आयोजित ‘सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड्स 2026’ के दौरान प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ (Global Initiative of the Year) अवार्ड के लिए चुना गया है। यह सम्मान RBI को बैंकिंग क्षेत्र में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उसके अभिनव ‘.bank.in’ डोमेन पहल के लिए दिया गया है।
प्रमुख बिंदु
ऐतिहासिक उपलब्धि: सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड्स को केंद्रीय बैंकिंग की दुनिया का “ऑस्कर” माना जाता है। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने अपने सभी विनियमित (Regulated) बैंकों के लिए एक विशेष और सुरक्षित इंटरनेट डोमेन अनिवार्य किया है।
‘.bank.in’ डोमेन क्या है?: यह एक प्रतिबंधित (Restricted) डोमेन है जो केवल RBI द्वारा मान्यता प्राप्त बैंकों को ही दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नकली (Phishing) वेबसाइटों को रोकना है। अब ग्राहक ‘sbi.bank.in’ जैसे URL देखकर तुरंत पहचान सकते हैं कि वेबसाइट असली है या नहीं।
साइबर सुरक्षा का कवच: इस पहल से डिजिटल भुगतान (Digital Payments) में होने वाली धोखाधड़ी और ‘स्पूफिंग’ (Spoofing) के मामलों में भारी कमी आई है। यह डोमेन एन्क्रिप्शन और उच्च-स्तरीय सुरक्षा मानकों के साथ आता है।
डिजिटल परिवर्तन: इससे पहले 2025 में भी RBI को उसके ‘प्रवाह’ (Pravaah) और ‘सारथी’ (Saarthi) पोर्टल्स के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड मिल चुका है, जो बैंकिंग सेवाओं को सरल बनाने की दिशा में RBI की प्रगति को दर्शाता है।
नियम और कार्यान्वयन: RBI ने अक्टूबर 2025 तक सभी वाणिज्यिक (Commercial) और सहकारी (Cooperative) बैंकों को इस नए और सुरक्षित डोमेन पर शिफ्ट होने का निर्देश दिया था, जिसे अब सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया है।
WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – 2033 तक सभी नागरिकों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा
(RBI honoured with ‘Global Initiative of the Year’ award in London)
