
👉 भारत की उपलब्धि: भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक (The third largest solar energy producer) है।
👉 सौर क्षमता: भारत की कुल सौर क्षमता लगभग 125 गीगावाट है।
👉 घोषणाकर्ता: केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी।
👉 अंतरराष्ट्रीय आयोजन: अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सभा का आठवां सत्र।
👉 आयोजन की तिथि: 27 से 30 अक्टूबर 2025।
👉 आयोजन स्थल: भारत मंडपम, नई दिल्ली।
👉 ISA सभा का लक्ष्य: विश्व को “एक सूरज, एक विजन” और सौर ऊर्जा के प्रति एक साझा प्रतिबद्धता के तहत एक साथ लाना।
👉 भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य: भारत ने निर्धारित समय से पाँच वर्ष पहले ही अपने रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है।
👉 गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता: भारत ने गैर-जीवाश्म संसाधनों से प्राप्त कुल स्थापित बिजली क्षमता में 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया है।
WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE