Transgender Women in Olympics: Women’s Category में खेलने पर बैन

Transgender Women in Olympics: Women's Category में खेलने पर बैन

चर्चा में क्यों?
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक और भविष्य के खेलों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसके तहत अब ट्रांसजेंडर महिलाएं ओलंपिक के महिला वर्ग (Women’s Category) में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकेंगी।

प्रमुख बिंदु:
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की नई नीति के अनुसार अब केवल जन्म से महिला (बायोलॉजिकल महिला) खिलाड़ियों को ही महिला वर्ग की स्पर्धाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

खिलाड़ियों के लिंग की सटीक पुष्टि करने के लिए उन्हें अपने जीवन में एक बार जीन टेस्ट से गुजरना होगा, जिसे थूक, ब्लड सैंपल या गाल की मदद से किया जा सकेगा।

वे एथलीट जो जन्म के समय महिला थे और अब खुद को ट्रांसजेंडर की श्रेणी में गिनते हैं, उन्हें महिला स्पर्धाओं में हिस्सा लेने की पूरी छूट होगी।

आईओसी की प्रेसिडेंट क्रिस्टी कोवेंट्री ने स्पष्ट किया है कि यह महत्वपूर्ण निर्णय मेडिकल सलाहकारों के नेतृत्व में विज्ञान पर आधारित है ताकि महिला खेलों में निष्पक्षता और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इससे पहले टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने की शर्त पर खेलने की अनुमति दे दी जाती थी या यह फैसला अलग-अलग खेल संघों पर छोड़ दिया जाता था।

अब आईओसी ने सभी खेलों में बिना किसी भेदभाव के एकसमान और सख्त नीति लागू कर दी है, जिससे कोई भी खेल संगठन अब अपने स्तर पर अलग-अलग नियम नहीं बना सकेगा।

FAQ:
1. यह नया नियम ओलंपिक में कब से लागू होगा?
यह नियम 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक और भविष्य में होने वाले सभी ओलंपिक खेलों में पूरी तरह से लागू किया जाएगा।

2. खिलाड़ियों का जेंडर टेस्ट किस तरह से किया जाएगा?
प्रत्येक एथलीट को अपने जीवन में केवल एक बार जीन टेस्ट से गुजरना होगा, जिसके लिए उनके थूक, ब्लड या गाल के सैंपल का इस्तेमाल किया जाएगा।

3. क्या किसी ट्रांसजेंडर एथलीट को महिला वर्ग में खेलने की अनुमति है?
हाँ, केवल उन एथलीटों को जो जन्म के समय महिला थे और अब ट्रांसजेंडर हैं, उन्हें अभी भी महिला वर्ग की स्पर्धाओं में भाग लेने की अनुमति दी गई है।

WATCH NOW – AEDO LATEST VIDEO
DOWNLOAD OUR APP – CLICK HERE
READ ALSO – World TB Day 2026: 2025 तक ‘टीबी मुक्त भारत’ का लक्ष्य और अहम आंकड़े
(Transgender Women in Olympics: Women’s Category में खेलने पर बैन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *